बॉलीवुड

Bday Spl: जब शादी के वक्त ऋषि कपूर और नीतू सिंह हो गए थे बेहोश, वजह थी अलग-अलग

क्या आप जानते हैं शादी के दौरान ऋषि और नीतू संग एक मजेदार किस्सा हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 12:21 PM IST
birthday special: rishi kapoor and neetu singh love story
birthday special: rishi kapoor and neetu singh love story

ऋषि कपूर देश के उम्दा एक्टर्स में से एक रहे हैं। उनका जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॅालीवुड में अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के बीच खास पहचान बनाई। ऋषि ने इस इंडस्ट्री को इतनी हिट फिल्में दी हैं जिनकी गिनती कर पाना भी मुश्किल है। उन्होंने बतौर एक्टर 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से अपने कॅरियर की शुरुआत कर दी थी। पर जहां वह अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी।

फिल्म 'बॉबी' में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया उनकी को-एक्टर थीं। इस दौरान उन्हें डिंपल से प्यार हो गया था, लेकिन अपने पिता के डर से वह कभी प्यार का इजहार नहीं कर पाए। 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया।

नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिल्म 'खेल-खेल में' की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू में रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी बीच इंडस्ट्री में ये चर्चा होने लगी कि नीतू और ऋषि जल्द ही शादी कर सकते हैं। इस दौरान राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली।

क्या आप जानते हैं, शादी के दौरान ऋषि और नीतू संग एक मजेदार किस्सा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू और ऋषि दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं वहीं ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। इतना ही नहीं ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले भी चक्कर आ रहे थे।

Updated on:
4 Sep 2018, 12:21 PM IST
Published on: