
फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा शबाना आजमी (Shabana Azmi) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 सितम्बर 1950 को हुआ था। शबाना मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं।
शबाना की मां शौकत आजमी थिएटर आर्टिस्ट थीं इसी वजह से बचपन में ही उनके अंदर अभिनय को लेकर रुचि पैदा हो गई थी। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।
बहुत कम लोग जानते हैं कि जावेद अख्तर से पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर से जुड़ा था। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और बाद में शबाना ने जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।
एक वक्त ऐसा था जब शबाना शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब शबाना आजमी ने शशि कपूर के साथ 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'फकीरा' में एक साथ काम किया। शबाना को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्होंने चार बार फिल्मफेयर अवाॅर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा 1988 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।