26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ फिल्म नहीं, एक जरूरी सवाल है ‘द इंडिया स्टोरी’, टीजर में दिखा कैसे थाली में परोसा जा रहा है जहर

The India Story Teaser: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म कीटनाशक खेती और हमारी खाने की थाली में परोसी जाने वाले जहरीले रसायनों के खतरे को सामने लाती है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 26, 2026

The India Story Teaser Out

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज। (फोटो सोर्स: zeestudiosofficial)

The India Story Teaser Out: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें देश में बढ़ती कीटनाशक खेती (पेस्टिसाइड फार्मिंग) और समाज पर पड़ रहे उसके गंभीर प्रभावों के बारे में बात की गई है। फिल्म एक ऐसे बढ़ते खतरे पर रौशनी डालती है, जो हर दिन करोड़ों लोगों की हेल्थ पर बुरा असर डाल रही है।

जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी, लेखन और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी और हिंदी, तेलुगु तथा तमिल भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म के टीजर में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के संघर्ष को दिखाया गया है। कहानी में दोनों किरदार न्याय के लिए लड़ते हैं और कीटनाशक खेती से जुड़ी गंभीर सच्चाई सामने लाने की कोशिश करते हैं। टीजर से साफ पता चल रहा है कि किस तरह जहरीले रसायन धीरे-धीरे हमारे खाने में शामिल हो रहे हैं और खासतौर पर युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

द इंडिया स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि डिस्कशन है

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक चेतन डीके ने कहा, "द इंडिया स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी बातचीत है, जिसे समाज में हमें शुरू करने की जरूरत है। इस कहानी के जरिये हम पेस्टिसाइड फार्मिंग की वास्तविकता और उससे पैदा हो रहे खतरों को सामने लाना चाहते थे। ये टीजर उस बड़े मुद्दे की एक छोटी सी झलक है। हमारा उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, लोगों को सोचने पर मजबूर करना और उन्हें यह सवाल पूछने के लिए प्रेरित करना है कि आखिर उनकी थाली में क्या परोसा जा रहा है।"

फिल्म में श्रेयस तड़पले एक आम पिता के किरदार में हैं

इस फिल्म को लेकर श्रेयस तलपड़े कहते हैं, "द इंडिया स्टोरी की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रासंगिक विषय है। आज कीटनाशक खेती ऐसा मुद्दा बन चुका है, जो हर घर से जुड़ा हुआ है, लेकिन हम अक्सर इसके लंबे परिणामों पर ध्यान नहीं देते। फिल्म में मेरा किरदार एक आम पिता के संघर्ष को दिखाता है, जो खुद से कहीं ज्यादा बड़े सिस्टम के खिलाफ एक लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक बेहद जरूरी चर्चा की शुरुआत भी है।"

वहीं, काजल अग्रवाल ने कहा, "द इंडिया स्टोरी एक मजबूत सामाजिक संदेश वाली फिल्म है। एक मां होने के नाते यह कहानी मुझे पर्सनली अंदर तक छू गई, क्योंकि इसकी कहानी उन चिंताओं और डर को दर्शाती है जिनका सामना आज कई माता-पिता कर रहे हैं। इस टीजर के माध्यम से ऐसी वास्तविकता दिखाई गई है, जो अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रहती है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें अपने खाने-पीने की चीजों और आने वाली पीढ़ियों की सेहत को लेकर ज्यादा सावधान बनाएगी।

द इंडिया स्टोरी के बारे में

बता दें कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं। फिल्म की टीम में सिनेमैटोग्राफी निशांत भागवत की है, तो वहीं, इसका म्यूजिक मंगेश धाकड़े, और गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे भी जुड़े हैं। ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक गंभीर मुद्दे पर लोगों को सोचने और जागरूक होने के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग