29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘द इंडिया स्टोरी’: सिर्फ फिल्म नहीं, एक चेतावनी है काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ये फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

The India Story Release Date: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म कीटनाशकों और रसायनों के खतरनाक असर, सिस्टम की खामियों और सामाजिक मुद्दों को दमदार तरीके से दिखाती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 29, 2026

The India Story Release Date

‘द इंडिया स्टोरी’ में उठेगा देश से जुड़ा बड़ा मुद्दा। (फोटो सोर्स: IMDb)

The India Story Release Date: जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, एमआईजी (MIG) प्रोडक्शन और स्टूडियोज के सहयोग से बनी और काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की दमदार एक्टिंग से सजी सामाजिक मुद्दे पर बात करने वाली ‘द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक गंभीर और आज के समय से जुड़े मुद्दे को दिखाती है, जो पूरे देश को प्रभावित करता है।

क्या है फिल्म की कहानी और रिलीज डेट? (The India Story Release Date)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूल रूप से ‘द इंडिया स्टोरी’, फिल्म की कहानी रसायनों के दुरुपयोग और उनके खतरनाक दुष्प्रभावों को सामने लाती है, जो खासतौर पर कीटनाशक खेती और उससे जुड़े घोटालों के संदर्भ में है। फिल्म की कहानी किसी एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे देश की है, जो देशवासियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को प्रभावित कर रही है। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म में सिस्टम की खामियों और जरूरी सख्त नियमों की तरफ भी इशारा किया गया है।

हालांकि, इसके बारे में निर्माता सागर बी शिंदे का कहना है, “हमने यह कहानी इसलिए चुनी, क्योंकि यह एक ऐसी सच्चाई को दर्शाती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन सच यह है कि यह लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित करती है। कीटनाशकों और रसायनों का गलत इस्तेमाल सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि एक मानवीय संकट है, इसलिए इस फिल्म के जरिए हम जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। इसके साथ ही हम सिस्टम की जवाबदेही और बदलाव पर बातचीत शुरू करना चाहते हैं।”

चेतन एन डीके ने की काजल और श्रेयस की तारीफ

निर्देशक चेतन एन डीके ने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा, “इस कहानी को प्रामाणिक रूप से पेश करने के लिए पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। काजल और श्रेयस ने बेहद शानदार और संवेदनशील अभिनय किया है, जिसने फिल्म को और ऊंचाई दी है। फिल्म में हमने इस बात का खास ध्यान रखा है कि कहानी दर्शकों को बांधे रखने के साथ-साथ गहरा असर भी छोड़े।”

गौरतलब है कि अपने वर्स्टाइल रोल्स के लिए इंडस्ट्री में पहचानी जाने वाली काजल अग्रवाल और बेहरतीन एक्टर श्रेयस तलपड़े इस फिल्म में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनकी जोड़ी इस कहानी में एक अलग इमोशनल बॉन्डिंग को भी दिखाएगी।

इसके अलावा आज के दौर में जहां दर्शक कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं, बॉलीवुड की ‘द इंडिया स्टोरी’ खुद को एक प्रासंगिक और प्रभावशाली फिल्म के रूप में पेश करती है। अपने मजबूत संदेश और दिलचस्प कहानी के साथ-साथ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी यह फिल्म एक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्यों है फिल्म खास?

फिल्म को मजबूत बनाने में सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का भी बड़ा योगदान है। वहीं, फिल्म के तकनीकी काम को खास बनाते हैं डीओपी निशांत भगवत की शानदार सिनेमैटोग्राफी, मंगेश धाकड़े का संगीत, आशीष म्हात्रे की एडिटिंग, शकील आज़मी के गीत और अनमोल भावे का साउंड डिज़ाइन। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी।
यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी।