
रिया चक्रबर्ती का बड़ा खुलासा। (फोटो सोर्स: IMDb)
Rhea Chakraborty Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपनी जिंदगी में आए मुश्किल समय और उस कठिन दौर से निकलकर नई शुरुआत करने के सफर के बारे में बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'Double Date' के लेटेस्ट एपिसोड में रिया ने अपने कपड़ों के ब्रांड 'चैप्टर 2' के लॉन्च को याद करते हुए बताया कि मौजूदा नाम तय करने से पहले, उन्होंने गंभीरता से इसका नाम "चुड़ैल का बदला" (The Witch's Revenge) रखने के बारे में सोचा था, उन्होंने इस आइडिया पर बेस्ड मर्चेंडाइज की एक पूरी लाइन बनाने की भी कल्पना की थी।
टॉक-शो में रिया चक्रवर्ती और शोविक ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में जेल से रिहा होने के बाद के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। रिया ने बताया कि उस कठिन समय में उनके पास एक्टिंग के कोई ऑफर नहीं थे, वहीं, शोविक के पास भी कोई काम नहीं था। इसलिए हम दोनों ने मिलकर एक ऐसा ब्रांड बनाने का फैसला किया जो दूसरों को सशक्त बनाए, तब 'चैप्टर 2' ब्रांड बना।
इसके आगे रिया ने बताया, "मैं ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' (The Witch's Revenge) रखना चाहती थी। मैं इस नाम को लेकर पूरी तरह तैयार थी और मैंने इसके साथ कूल टी-शर्ट और दूसरे मर्चेंडाइज बनाने का भी प्लान सोच रखा था। लेकिन सबने मुझे इतना 'नेगेटिव' न होने के लिए कहा, लेकिन मैं कहती रही, 'ये नेगेटिव नहीं है, ये मजेदार है'। फिर मैं ब्रांड का नाम 'ब्लैक शीप' (Black Sheep) रखना चाहती थी, और मैंने 'ब्लैक शीप' लिखे हुए ब्रेसलेट भी बनवाए थे क्योंकि उस समय हमें ऐसा ही महसूस होता था। क्योंकि हम दोनों को ही सोसाइटी की 'ब्लैक शीप' यानी अलग-थलग या गलत समझे जाने वाले लोग जैसा फील होता था।"
2020 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा और लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। पिछले साल, इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट से रिया को राहत मिली और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। पहले के इंटरव्यू में, वो अपने इस मुश्किल दौर का अपनी मेन्टल हेल्थ पर पड़े असर के बारे में बात कर चुकी हैं और बताया कि वो PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से गुजरी थीं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया मीडिया की कड़ी जांच के दायरे में आ गईं थीं। सुशांत के पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पिछले साल मार्च में, एजेंसी ने क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की और रिया को इस मामले में क्लीन चिट दे दी।
जानकारी के लिए बता दें कि रिया आखिरी बार 2021 की फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी। अब वो नेटफ़्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से एक्टिंग में कमबैक करने जा रही हैं। इस शो में अनिल कपूर, विजय वर्मा, ध्रुव सहगल, नेहा धूपिया, राइमा सेन, आकाश खुराना, अपरा मेहता, नंदीश संधू, अनंत नाग, रोहन विनोद मेहरा, टीना देसाई, कंवलजीत सिंह, मधू और इनायत सूद भी हैं। इस सीरीज को विक्रम मल्होत्रा और हंसल मेहता ने प्रोड्यूस किया है और इसे निरेन भट्ट और हंसल मेहता ने बनाया है। इसकी रिलीज़ की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है। .
Published on:
26 Jun 2026 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
