आज वह हिंदी सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में हुआ था। आधी रात से ही किंग खान के चाहने वाले उनके आवास मन्नत पर उन्हें विश करने के लिए पहुंच गए। शाहरुख खान फिल्मों में आने से पहले कई टीवी शोज में काम किया करते थे। ऐसे में आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी बातों से रूबरू करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं-
दिल्ली विश्वविद्यालय से की स्नातक की पढ़ाई
शाहरुख ने अपने बचपन का कुछ वक्त दिल्ली के राजेंद्र नगर के इलाके में बिताया। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बता दें उन्होंने इकोनोमिक्स विषय से स्नातक की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वह अपना पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) मास कम्यूनिकेशन से जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज चले गए। इसके बाद वह दिल्ली छोड़ मुंबई में शिफ्ट हो गए।
फिल्मी कॅरियर
शाहरुख खान ने अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करने से पहले कई टीवी शो में काम किया। इसके बाद उन्हें ऋषि कपूर की फिल्म 'दीवाना' मिली। इसमें वह लीड एक्टर के रूप में नजर आए। यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। बता दें, शाहरुख की यह फिल्म लीड रोल के रूप में डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से उन्हें बैस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख ने 'डर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'ओम शांति ओम' और 'चक दे इंडिया' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।