17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरा भास्कर को चाहिए था IVF से बच्चा, पति फहाद अहमद के सामने बोलीं- नहीं करना चाहती थी शादी

Swara Bhasker Interview: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह IVF से मां बनना चाहती थीं। उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं था। जिसे सुनकर खुद उनके पति फहाद भी हैरान रह गए।
2 min read
Google source verification
Swara Bhasker wants child with ivf no marriage plans fahad ahmad shocked

स्वरा भास्कर ने बताया चाहती थीं IVF से मां बनना (Photo Source- Instagram/reallyswara)

Swara Bhasker On IVF Child: बॉलीवुड की मशहूर और बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपनी निजी जिंदगी और विचारों को लेकर हमेशा खुलकर बात करती आई हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने अपने रिश्ते से जुड़ा दिलचस्प और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। स्वरा ने बताया कि साल 2022 के आखिर में जब उनकी फहाद से दोबारा बातचीत शुरू हुई, तब तक वह शादी न करने का पक्का मन बना चुकी थीं, लेकिन वह मां बनने की इच्छा रखती थीं और इसके लिए उन्होंने आईवीएफ (IVF) प्रक्रिया अपनाने का फैसला कर लिया था।

स्वरा भास्कर नहीं चाहती थीं शादी करना

स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमन 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में पहुंचे। जहां कपल ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने अपनी लव स्टोरी में उमर खालिद को मैचमेकर बताया तो वहीं, साल 2022 में अपने विचारों और मानसिक स्थिति के बारे में भी बात की।

स्वरा भास्कर ने कहा, "साल 2022 के आखिर में हम आखिरकार एक-दूसरे से दोबारा जुड़े थे। लेकिन तब तक मैंने यह पूरी तरह तय कर लिया था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी। हालांकि, मुझे एक बच्चा चाहिए था। इसलिए मैंने तय किया था कि मैं किसी बैंक डोनर की मदद से आईवीएफ (IVF) के जरिए बच्चा पैदा करूंगी। मैंने अपने माता-पिता को इसके लिए मनाने में पूरा एक साल लगाया था। वह मान ही नहीं रहे थे लेकिन आखिरकार वह मान गए।"

स्वरा ने आगे कहा कि उनके इस फैसले को सुनकर उनके माता-पिता पूरी तरह हैरान और असमंजस में पड़ गए थे। स्वरा बोलीं, "वह सोच रहे थे कि आखिरकार यहां चल क्या रहा है! मुझे वाकई अपने माता-पिता की हालत सोचकर बुरा लग रहा था।"

फहाद अहमद को बताई थी मन की बात

स्वरा ने जब अपने इस प्लान के बारे में फहाद अहमद को बताया, तो फहाद भी उनके इस प्रगतिशील और साहसिक फैसले से हैरान रह गए थे। फहाद के साथ बढ़ी मुलाकातों और दोस्ती के बाद स्वरा का विचार बदला और दोनों ने आगे जाकर शादी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान स्वरा और फहाद की मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

2023 में रचाई थी शादी, अब हैं बेटी राबिया के माता-पिता

स्वरा और फहाद ने जनवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की कागजी प्रक्रिया पूरी की और 16 फरवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद सितंबर 2023 में स्वरा ने अपनी प्यारी बेटी 'राबिया' को जन्म दिया। आज यह जोड़ा अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहा है, लेकिन स्वरा का आईवीएफ (IVF) वाला खुलासा फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग