17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“उमर खालिद बने हमारे मैचमेकर!”, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बताया कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी?

Swara Bhasker Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर और उनके पति व राजनेता फहाद अहमद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी प्रेम कहानी को लेकर खुलासा किया। फहाद ने बताया कि मेरे दोस्त उमर खालिद ही हमारे मैचमेकर हैं उन्हीं की वजह से हम साथ आ पाए।
2 min read
Google source verification
Swara Bhasker Fahad Ahmad Love Story umar khalid cupid

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बताया हमारी प्रेम कहानी में मेचमेकर थे उमर खालिद (Photo Source- Instagram/Reallyswara)

Swara Bhasker Fahad Ahmad Love Story: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और समाजवादी नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) की लव-स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अब सालों बाद कपल ने अपनी शादी और दोनों कब और कहां मिले थे उसे लेकर खुलासा किया है। फहाद अहमद ने बताया कि कैसे जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद (Umar Khalid) ने दोनों को मिलाने में एक 'मैचमेकर' (कुपिड) की अप्रत्याशित भूमिका निभाई थी। फहाद ने कहा कि मुझे स्वरा का नंबर मेरे दोस्त उमर ने ही दिया था।

कैसे उमर खालिद बना था स्वरा-फाहद के लिए मैचमेकर?

'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद पहुंचे थे। इस दौरान कपल ने बताया कि एक CAA विरोध प्रदर्शन के मंच से उनकी मुलाकात शुरू हुई थी जो बाद में दोस्ती और फिर शादी के पवित्र बंधन में तब्दील हो गई।

फहाद अहमद ने बताया कि उमर खालिद उनके बेहद करीबी दोस्त हैं। फहाद ने कहा, "उमर खालिद ने मुझसे कहा था, 'मैं तुम्हें स्वरा का नंबर भेज रहा हूं, तुम बस उन्हें कॉल कर लेना।' मैंने अपने दोस्त की बात मानी और स्वरा को फोन लगा दिया। आज शादी के तीन साल बाद भी स्वरा से फोन पर बात करना मुश्किल होता है, लेकिन उस दिन किस्मत से उन्होंने कुछ ही रिंग्स में मेरा फोन उठा लिया था।"

इस पर स्वरा भास्कर ने भी हंसते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा, "उमर खालिद वास्तव में हमारे लिए मैचमेकर थे। उन्होंने ही हम दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया था।"

स्वरा भास्कर ने बताया कि वह आम तौर पर किसी अनलिस्टेड या अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल्स का जवाब नहीं देती हैं। लेकिन उस समय देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आंदोलन चल रहा था और वह एकजुटता दिखाने के लिए आंदोलनकारियों के लगातार संपर्क में थीं। स्वरा ने फहाद का फोन उठाया, दोनों की बातचीत हुई और फहाद ने उन्हें 19 तारीख के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में आमंत्रित किया। इसी रैली के दौरान दोनों की पहली सेल्फी भी ली गई थी।

छात्र राजनीति से सपा नेता और फिर जीवनसाथी

फहाद अहमद राजनीति में आने से पहले टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्र संघ के महासचिव थे, जहां उन्होंने छात्रवृत्ति कटौती के खिलाफ बड़े प्रदर्शनों की अगवानी की थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी की युवा शाखा में शामिल हुए। स्वरा और फहाद ने जनवरी 2023 में कोर्ट मैरिज के दस्तावेज जमा किए और 16 फरवरी, 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act) के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई। सितंबर 2023 में इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी 'राबिया' का दुनिया में स्वागत किया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग