बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल : उधारी का सूट पहन अपनी शादी में बैठे थे शाहरुख, गौरी से मिलने को बेले थे पापड़

Shahrukh Khan Birthday : अपनी ही एक मूवी में पहने हुए सूट को किंग खान ने शादी में किया था इस्तेमाल गौरी को ढूढंकर लाने के लिए शाहरुख की मां ने उन्हें दिए थे दस हजार रुपए

2 min read
Nov 02, 2019

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानि शाहरुख के पास आज भले ही खूब दौलत हो। मगर एक वक्त ऐसा था जब शाहरुख खान को अपनी ही शादी में उधार लिए हुए कपड़े पहनने पड़े थे। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी की लव लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। आज किंग खान के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।

शाहरुख खान जब 18 साल के थे तब से ही गौरी के प्यार में पड़ गए थे। बताया जाता है कि दोनों की फर्स्ट डेट दिल्ली में हुई थी। अनुपमा चोपड़ा की किताब King of Bollywood: Shah Rukh Khan and The Seductive World of Indian Cinema के मुताबिक शाहरुख और गौरी की पहली डेट महज 5 मिनट ही चल पाई थी। दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत उनके एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी से हुई थी।

शाहरुख और गौरी की शादी 25 अक्टूबर साल 1991 में हुई थी। एक अंग्रेजी मैग्जीन के अनुसार शाहरुख ने अपने शादी के कपड़े सन् 1992 में आई उनकी मूवी "राजू बन गया जैंटलमैन" के सेट से उधार लिए थे। उन्होंने अपनी मूवी में पहने गए सूट में ही शादी की थी। इसके अलावा शाहरुख की लाइफ का एक और मजेदार किस्सा है। उसके मुताबिक एक बार गौरी शाहरुख को बिना बताए मुंबई आ गई थीं। तब किंग खान उन्हें ढूंढ़ने मुंबई आए थे। यहां वो कई रात सड़कों पर सोए भी। मुंबई शहर में गुजारा करने और गौरी को ढूढ़ने के लिए शाहरुख की अम्मी ने उन्हें 10 हजार रुपए भी दिए थे।

Published on:
02 Nov 2019 12:28 pm
Also Read
View All