बॉलीवुड

उस रात जया ने रेखा से कही थी कुछ ऐसी बात, हमेशा के लिए दूर हो गए रेखा-अमिताभ

जया ने रेखा से ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।
3 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 10:39 AM IST
rekha Amitabh Bachchan and jaya
rekha Amitabh Bachchan and jaya

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा कल अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ कन्ट्रोवर्शियल रही है। रेखा के नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा अगर वह किसी के साथ चर्चा में रही हैं तो वो हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन। दोनों की लवस्टोरी के किस्से आज भी बी-टाउन में मशहूर हैं। रेखा और अमिताभ एक-दूसरे से बेइंतिहा मोहब्बत करते थे। इसके बावजूद वक एह नहीं हो सके। वहीं अमिताभ की शादी जया से हो गई थी। जया से शादी होने के बाजवूद अमिताभ, रेखा से अगल नहीं हुए थे। लेकिन सुनने में आता है कि जया के साथ रेखा के किए गए एक डिनर की वजह से अमिताभ और रेखा अलग हो गए थे। आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ था? आइए जानते हैं जया की जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्सों के बारे में जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Amitabh Bachchan and jaya" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/09/jaya3_3538004-m.jpg">

आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं रेखा:
ये बात 1977 के समय की है जब रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाती थीं। यहीं नहीं वह मीडिया में मां बनने की खबरें फैला रही थीं। वह अमिताभ के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर करने में लगी हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ जया एक अच्छी पत्नी की तरह पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा रही थीं।

जया ने किया था रेखा को फोन:
उन दिनों चर्चा थी कि जहां रेखा पूरी कोशिश में लगी थी कि किसी तरह वह अमिताभ को हासिल कर लें। वहीं दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं। जया, रेखा से बात करना चाहती थीं लेकिन वह एक सही मौके की तलाश में थीं। वह मौका उन्हें तब मिला जब अमिताभ किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए थे। फिर क्या था जया इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती थीं। उन्होंने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा को लगा कि जया उन्हें भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जया ने रेखा को इनवाइट किया डिनर पर:
जया ने रेखा को फोन कर बहुत ही सामान्य तरीके से बात की। उन्होंने अमिताभ को लेकर कोई बात नहीं की। रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी। लेकिन इसके बावजूद वह जया के आमंत्रण को स्वीकार करके उनके घर सज-धजकर पहुंची। जया बहुत ही सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का प्यार से स्वागत किया। उनसे खूब बातें की। अपना घर, बागीचा यहां तक घर का एक-एक कोना दिखाया। एक अच्छे दोस्त की तरह वह रेखा से पेश हुईं।

जाते वक्त जया ने कही ये बात:
जया ने रेखा से ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं उस वक्त वह उन्हें गेट तक छोड़ने आई थीं। जया ने रेखा से जाते हुए एक बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'।

उस एक डिनर के बाद अमिताभ, रेखा से हमेशा के लिए हुए दूर:
अगले दिन मीडिया में डिनर की खूब चर्चा हो रही थी। लेकिन उस रात क्या हुआ उसके बारे में न ही जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने। डिनर के बारे में जब अमिताभ को पता चला तो उन्होंने रेखा से पूरी तरह दूरी बना ली थी। उन्हें पता चल गया था कि अब उनके और रेखा के रिश्ते के बारे में जया को मालूम चल गया।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’