बॉलीवुड

B’DAY SPL: जब स्टार नहीं थे शाहरुख, तब ही फकीर ने कर दी थी ये भविष्यवाणी, सुनकर रह गए थे हैरान

शाहरुख को उनके दोस्त मेल ट्रेन कहकर बुलाया करते थे।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 2:36 PM IST
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बादशाह शाहरुख का 2 नवंबर को बर्थडे है। देर रात से ही जन्मदिन का जश्न उनके घर में शुरू हो गया। परिवार वालों के अलावा उनके फैंस इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गए। बता दें कि शाहरुख ने 12 बजते ही केक काट कर और अपने फैंस से मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जो शाहरुख के हर फैन को जरूर पता होनी चाहिए।

शाहरुख को लेकर फकीर ने की थी भविष्यवाणी:
एक बार जब शाहरुख अपनी मां के साथ अजमेर शरीफ दरगाह दर्शन के लिए गए थे। तभी किसी ने उनकी जेब काट ली थी। इस वजह से वह काफी परेशान थे। इसी बीच उनसे वहां पर एक फकीर मिला। उस फकीर ने शाहरुख को रोक कर पूछा, ' क्या तुम्हारे पैसे खो गए हैं?' यह सुनते ही पहले तो शाहरुख हैरान रह गए की उस फकीर को ये बात कैसे पता चली। इसके बाद शाहरुख ने कहा, 'हां'। इस पर फकीर ने कहा, 'सौ की चिंता क्यों करते हो जब करोड़ों रुपए आने वाले हैं।' उस फकीर की बात आखिर सच हो ही गई।

दोस्त बुलाते थे इस नाम से:
शाहरुख पूरी दुनिया में इसी नाम से जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्कूल के दिनों में उनके दोस्त उन्हें किस नाम से बुलाते थे। नहीं तो हम आपको बताते हैं कि शाहरुख को उनके दोस्त मेल ट्रेन कहकर बुलाया करते थे। इस नाम से बुलाने के पीछे की वजह है की वह बहुत अच्छे रनर थे और कई सारी रेस जीत चुके थे।

Updated on:
2 Nov 2018, 2:36 PM IST
Published on: