बॉलीवुड

जब इस एक्टर की वजह से हार गई थी कांग्रेस, सरकार ने डाल दिया था जेल में

फ‍िल्‍मों में आने से पहले वे अंग्रेजी थिएटर से जुड़े। वह अंग्रेजी के नाटकों में अभिनय, निर्देशन और लेखन करते थे।

2 min read
Mar 29, 2019
utpal dutt

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी किंग कहे जाने वाले उत्पल दत्त का आज बर्थडे है। उनका जन्म 29 मार्च, 1929 में पूर्वी बंगाल (ब्रिटिश भारत) के बारीसाल में हुआ था। वह फिल्मों के साथ थियेटर में भी सक्रिय थे। उन्होंने ना सिर्फ बंग्ला भाषा की फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उनको कॉमेडी किरदारों के लिए ज्यादा याद किया जाता है।

उन्होंने कोलकाता के 'सेंट जेवियर कॉलेज' से वर्ष 1949 में अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1960 में उन्होंने एक्ट्रेस शोभा सेन से शादी की। फ‍िल्‍मों में आने से पहले वे अंग्रेजी थिएटर से जुड़े। वह अंग्रेजी के नाटकों में अभिनय, निर्देशन और लेखन करते थे। साथ ही बंगाल की राजनीति पर नाटक लिखते थे। उनके नाटकों पर विवाद भी काफी हुए। वह बड़े मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे।

वर्ष 1963 में उन्‍होंने एक नाटक लिखा था। इस नाटक का नाम था 'कल्लोल'। इस नाटक में नौसैनिकों की बगावत की कहानी दिखाकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया था। इस नाटक पर विवाद भी हुए। सरकार ने उत्पल दत्त को 1965 में इस नाटक के ल‍िए जेल में बंद कर दिया। इसके बाद 1967 में बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Published on:
29 Mar 2019 03:44 pm
Also Read
View All
शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान