बॉलीवुड

विधु विनोद चोपड़ा ने इस मशहूर एक्ट्रेस को कहा था घटिया और बेकार, विद्या बालन को रोल देने के लिए करवाया था ये काम…

पर्सनल लाइफ में विधु विनोद चोपड़ा ( vidhu vinod chopra ) को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा।
2 min read
Sep 05, 2019
विधु विनोद चोपड़ा ने इस मशहूर एक्ट्रेस को कहा था घटिया और बैकार, विद्या बालन को रोल देने के लिए करवाया था ये काम...
विधु विनोद चोपड़ा ने इस मशहूर एक्ट्रेस को कहा था घटिया और बैकार, विद्या बालन को रोल देने के लिए करवाया था ये काम...

मुन्ना भाई ( munna Bhai MBBS ) , पीके ( pk ) , 3 इडियट्स ( 3 idiots ) और संजू ( sanju ) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ( vidhu vinod chopra ) का जन्म 5 सितंबर, 1952 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने बतौर निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में जो उपलब्धि हासिल की वो काबीले तारीफ है।

विधु विनोद चोपड़ा के पिताजी हमेशा से उन्हें डॅाक्टर बनाना चाहते थे। चाहते थे कि वो डॉक्टर बने। लेकिन उनके सपने कुछ और थे। इसी के चलते वह परीक्षा में ज्यादा नंबर न आए इसलिए पेपर में आधे सवाल ही हल किया करते थे।

एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था, 'जब मेरी डॉक्यूमेंट्री एन एनकाउंटर विद फेसेस ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ तो मैंने पिता को जाकर यह सच बताया। मुझे लगा अब नहीं डांटेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने एक थप्पड़ रसीद कर ही दिया।

जहां एक और वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में चर्चाएं बटोरते रहे वहीं पर्सनल लाइफ में उन्हें कई विवादों का भी सामना करना पड़ा। विधु विनोद ने एक बार मनीषा कोईराला ( manisha koirala ) को घटिया एक्ट्रेस तक कह दिया था। मनीषा कोइराला ने अपनी किताब में लिखा था, 'मुझे याद है फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का स्क्रीन टेस्ट हो रहा था। फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे बुलाया लेकिन सबसे उदास करने वाली वजह ये थी कि उन्होंने मुझसे कहा मनीषा यू आर शिट, यू आर टेरिबल एक्ट्रेस।'

इसके अलावा परिणीता ( parineeta ) फिल्म के लिए विद्या बालन ( vidya balan ) के 65 लुक लिए गए थे। विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं लगातार टेस्ट देते देते हैरान हो गई थी। फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार मेरे लुक टेस्ट से संतुष्ट होते तो निर्माता विधु विनोद चोपड़ा कह देते कि नहीं यार। कुछ मिसिंग लग रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि विधु चाहते क्या हैं।'

Updated on:
05 Sept 2019 09:47 am
Published on:
05 Sept 2019 09:47 am