
जैसा की हम सब जानते हैं आज बॅालीवुड की सबसे हसीन और खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का 44वां जन्मदिन हैं। अपने जन्मदिन पर इस बार ऐश एक अलग ही वजह से ट्रोल होती दिखाई दे रही हैं। आपको यकीन नहीं होगा की सुबह से ऐश की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश के साथ उनके पुराने आशिक सलमान खान नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान इस फोटो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश के गालों पर किस करते नजर आ रहे है। यूं तो सलमान और ऐश अब एक दूसरे से नजरे मिलाने में भी कतराते हैं ऐसे में ये तस्वीर दोनों की एक्टर्स के फैन्स को सोचने पर मजबूर कर रही है। दरअसल गौर करें तो ये बड़ा सवाल है की आखिर ये तस्वीर खिंची किसने है ?
जी आपको बता दें की इस तस्वीर एक फैन मेड फोटो है। और ये पूरी तरह से एक फेक तस्वीर है। इनदिनों ये फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। वैसे जो भी कहें ये जिसने भी किया है काफी उम्दा काम है। ज्यादातर लोग इस तस्वीर को देख चकमा खा जाएंगे।
बता दें सलमान और ऐश का रिश्ता संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान शुरू हुआ था। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस तरह से डूब गए थे कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। लेकिन सलमान की एक गलती ने जैसे सबकुछ बर्बाद कर डाला। सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया और माना की उनके होते हुए उन्होंने किसी और लड़की से रिश्ता रखा। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा। लेकिन उस दिन से ही सलमान ऐश के प्यार में ऐसे पागल हुए की दोनों की जिंदगी बिगड़ गई।
हा जाता है की शाहरुख खान की फिल्म चलते चलते में पहले रानी मुखर्जी नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार निभा रही थी। लेकिन जब एक दिन ऐश और शाहरुख शूट कर रहे थे तब सलमान वहां आकर हंगामा करने लगे। उनके गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के इस रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया।
प्यार में शर्मिंदगी झेल चुकीं ऐश को तब चैन मिला जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले। ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरांटो में गुरु के प्रेमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और ऐश ने झट से हां कर दी।