बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल : विरुष्का की लव लाइफ में पड़ने लगी थी दरार, सलमान बने थे लव गुरू

Virat Kohli Birthday : साल 2014 में न्यूजीलैंड विजिट के बाद से दोनों की बीच आने लगी थीं दूरियां सलमान ने घर में दोनों को डिनर पर बुलाकर कराया था पैचअप
2 min read
Nov 05, 2019
virushka1.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हिट कपल की लिस्ट में विराट और अनुष्का शर्मा का नाम टॉप पर आता है। दोनों को एक आदर्श कपल कहा जाता है। मगर एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी थी। तभी उनके प्यार की डूबती कश्ती को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सहारा दिया था। आज विराट कोहली के 31वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

विरुष्टा की पहली मुलाकात एक एड के सिलसिले में हुई थी। तब से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। अनुष्का अक्सर विराट का हौंसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट के मैदान में पहुंच जाया करती थीं। साल 2014 की शुरुआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं थी। उस दौरान विराट के खेल थोड़ा प्रभावित होता दिखा था। ऐसे में दोनों के प्यार पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे।

मीडिया से बचने और करियर को तवज्जो देने के लिए दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। अनुष्का ने फिल्म 'सुल्तान' साइन कर ली थी। जबकि विराट अपनी परफार्मेंस को बेहतर बनाने में जुट गए थे। तभी सुल्तान मूवी की शूटिंग के दौरान अनुष्का के को-एक्टर सलमान खान ने उन्हें काफी गाइड किया था।

बताया जाता है कि सलमान ने विराट और अनुष्का को अपने घर डिनर पर बुलाया था और वहीं दोनों का पैचअप कराया था। अनुष्का जब भी अपसेट होती थीं तो सल्लू मियां ही उन्हें विराट से बात करने की सलाह देते थे। सलमान के समझाने के बाद से ही विरुष्का का प्यार ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। आखिरकार दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में सात फेरे लेकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। आज दोनों साथ में काफी खुश हैं।

Updated on:
05 Nov 2019 11:40 am
Published on:
05 Nov 2019 11:39 am