बॉलीवुड

इस बॉलीवुड अभिनेता की वजह से आज तक कुंवारी है तब्बू, सरेआम किया था खुलासा

47 की होने के बाद भी वह आज तक कुंवारी हैं और इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के एक अभिनेता को जिम्मेदार ठहराया है
2 min read
Nov 04, 2018
Tabu
Tabu

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू आज अपना 47वां बर्थडे मना रही हैं। 47 की होने के बाद भी वह आज तक कुंवारी हैं और इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के एक अभिनेता को जिम्मेदार ठहराया है। तब्बू ने मुंबई मिरर को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि वह अजय देवगन की वजह से आज तक कुंवारी हैं। बता दें कि अजय और तब्बू ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।

अजय देवगन रखते थे नजर:
तब्बू ने इंटरव्यू में बताया था, 'जब वे युवा थे तो अजय देवगन और उनके कजन उन पर गहरी नज़र रखते थे। मुझसे कोई लड़का बातचीत करता दिखता था तो वे मारने की धमकी देने लगे थे। अगर मैं सिंगल हूं तो उनकी बदमाशी जिम्मेदार है।'

अजय ढूंढे मेरी शादी के लिए लड़का:
बता दें कि अजय और तब्बू पडोसी थे। तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन को अपनी बदमाशी के लिए पछतावा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया था,'मैंने अजय को कहा है कि वह मेरी शादी के लिए कोई लड़का ढूंढें।'

मां परेशान हो गई थीं रोने-धोने वाली फिल्मों से:
तब्बू ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनकी मां रोने-धोने वाली फ़िल्मों से परेशान हो गई थीं इसलिए वह अब कॉमेडी फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती हैं। बता दें तब्बू ने 'गोलमाल 4' जैसी कॉमेडी फिल्म में काम किया है।

Updated on:
04 Nov 2018 01:26 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:26 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’