
इस मंगलवार को जोधपुर पुलिस ने बताया कि काफी समय से बॅालीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ( salman khan ) को जान से मारने की धमकी मिल रही है। दरअसल, यह धमकी काला हिरण मामले ( Black buck poaching case ) के बाद से मिल रही है।
पुलिस का कहना है कि वह धमकी देने वाले को ढूंढ रहे हैं। जैसे ही वह मिल जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
खबरों के मुताबिक धमकी देने वाला यह शख्स सलमान की फोटो पर लाल रंग का क्रोस लगाकर फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। यह तस्वीर गैरी शूटर नाम के अकाउंट से लगाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यह काम '007' नाम की गैंग का है।
अबतक इसपर सलमान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि इन दिनों स्टार अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' ( dabangg 3 ) की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसी के साथ वह जल्दी मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॅास13' ( bigg boss 13 ) को होस्ट करते नजर आएंगे।