बॉलीवुड

Blank Movie Box Office Collection: एक बार फिर दिखा सनी देओल का एक्शन अवतार, पहले दिन फिल्म करेगी इतनी कमाई

इस फिल्म से डिंपल कपाणिया ( Dimple Kapadia ) के भतीजे करण कपाणिया ( Karan Kapadia ) फिल्म जगत में डेब्यू कर रहे हैं।
2 min read
May 03, 2019
blank-movie-box-office-prediction-day-1
blank-movie-box-office-prediction-day-1

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लैंक ( blank ) ने दस्तक दी है। कलाकार से राजनेता बने सनी देओल ( Sunny Deol ) इस फिल्म में दमदार किरदार में हैं। वह एटीएस चीफ का रोल प्ले कर रहे हैं। जो फिल्म में आतंकवादियों के मंसूबे नाकामयाब साबित करता है। वहीं इस फिल्म से डिंपल कपाणिया ( Dimple Kapadia ) के भतीजे करण कपाणिया ( karan kapadia ) फिल्म जगत में डेब्यू कर रहे हैं। मूवी को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'ब्लैंक' ने पहले दिन करीब 1-1.5 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। हालांकि असल आकड़े फिल्म के सारे शोज खत्म होने के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन जिस तरह की एडवांस बुकिंग चल रही है उस हिसाब से माना जा रहा है कि फिल्म बंपर ओपनिंग नहीं कर पाएगी।

कहानी

फिल्म में करण कपाड़िया शहर के कई हिस्सों में लोगों को निर्देश दे रहे हैं। अचानक उसका एक्सीडेंट हो जाता है। हॉस्पिटल में पहुंचकर पता चलता है कि वह एक सुसाइट बॉम्बर है। पुलिस द्वारा एनकाउंटर का फैसला लिया जाता है कि तभी कहानी कुछ घंटों पीछे चली जाती है। एटीएस चीफ एसएस दीवान (सनी देओल) को शहर में एक बहुत बड़ी खेप में विस्फोटक लाए जाने की खबर मिलती है। वह अपनी टीम के साथ तफ्तीश में जुट जाते हैं। इस दौरान पता चलता है कि हनीफ के शरीर पर लगे हुए बम के तार अन्य 24 लोगों के बम से जुड़े हैं और आतंकवादी मकसूद शहर में 25 धमाके करके आतंक का कहर बरपाना चाहता है। हनीफ किसी तरह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकलता है। आगे फिल्म में क्या होता है इसके लिए आपकों सिनेमाघर का रुख करना होगा।

Updated on:
03 May 2019 11:15 am
Published on:
03 May 2019 11:15 am
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय