Amitabh bachchn: जलसा गेट से हटा कंटेनमेंट जोन का पोस्टर, फैन्स को मिल सकती है खुश खबर
महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के गेट से कंटेनमेंट जोन का पोस्टर बीएमसी ने हटा दिया है। यह पोस्टर बिग बी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद लगा दिया गया था, हालांकि अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या सहित आराध्या अभी भी नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती है। जिस प्रकार से जलसा के बाहर से पोस्टर हटाया गया है, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि हालात सुधर रहे हैं, शीघ्र ही बच्चन परिवार भी कोरोना की जंग जीत कर घर लौट आएगा।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बीएमसी ने 11 जुलाई को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इसी के साथ उनके गेट के बाहर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर चस्पा कर दिया गया था। इसी दिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर महानायक उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसके बाद उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को भी कोरोना संक्रमण होने से नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। हालांकि वे कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन रही, लेकिन बाद में कोरोना लक्षण नजर आने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में एडमिट होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। हाल ही अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक लड़की गिटार के साथ shape of you गाना गा रही है। हालांकि बिग बी को इस लड़की के बारे में कुछ पता नहीं है। लेकिन इस लड़की द्वारा गाया गाना उन्हें काफी पसंद आया है। महानायक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है। "मेरे म्यूजिक पाटनर और दोस्त ने यह भेजा है, मुझे नहीं पता यह कौन है, लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि गर्ल तुम बहुत टैलेंटेड हो, भगवान तुम्हारा भला करे, तुमने आज हॉस्पिटल में मेरा दिन बना दिया ।कर्नाटक और वेस्टर्न पॉप की मिक्सिंग करना आसान काम नहीं है। लेकिन इसने बढ़ी आसानी और शानदार तरीके से ऐसा कर दिया, बहुत अमेजिंग।"