
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत (Kangana Ranaut) के बयान के बाद उन पर भड़की महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच खींचतान बढ़ गई है। कंगना ने इससे पहले 9 सितंबर को मुबई पहुंचने की धमकी दी थी। पर उनके पहुंचने से पहले ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कंगना के खिलाफ एक्शन ले लिया है। BMC ने बांद्रा के पाली हिल स्थित एक्ट्रेस के ऑफिस के हिस्से को अवैध निर्माण करार देते हुए 24 घंटे में दूसरी नोटिस दे कर पीछे-पीछे BMC की एक टीम भी बुलडोजर, क्रेन और हथौड़े के साथ भेज दिया। और इस टीम ने ऑफिस का एक हिस्सा ज़मींदोज़ कर दिया। BMC के एक्शन पर भड़की कंगना ने BMC को बाबर सेना करार दिया और अपने ऑफिस को मंदिर की संज्ञा देते हुए दम के साथ कहा कि यह दोबारा बनेगा। दूसरी ओर BMC के द्वारा आनन-फानन में की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। और जल्द ही इस पर सुनवाई भी होने वाली है।
इससे पहले कंगना ने मुंबई (Mumbai) की तुलना पीओके से की थी जिससे सत्तारूढ़ शिवसेना (Shiv Sena) कंगना के खिलाफ भड़क गई और कंगनके खिलाफ प्रदर्शन पर उतारू है। शिवसेना की महिला इकाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता कंगना पर अपना गुस्सा उतारने हुए कंगना की तस्वीर पर चप्पल मारते दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कंगना को मुंबई ना आने की सलाह दी थी।
संजय राउत (Sanjay Raut) के दिए बयान के बाद जवाबी हमले में कंगना अपने मुंबई जाने की तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि वो भी सच्ची मराठा हैं, उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म में काम करके मराठा गौरव को और ऊंचा किया था। ऐसे वो में बेधड़क मुंबई आएंगी जिसे जो उखाड़ना हो उखाड़ ले। इसके बाद लगातार हो रही बयानबाजी और कंगना रनौत की सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।