बॉलीवुड

Salman Khan को लेकर बोले ‘बॉबी देओल’, आज भाई की वजह से ही तो…

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अब अपने कम्फर्ट जोन में नहीं रहना चाहते हैं इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। बॉबी देओल ने कहा कि, वह अपनी फिटनेस और शेड्यूल पर काम कर ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रहे हैं।

2 min read
Oct 19, 2019

View this post on Instagram

NYU

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

अभिनेता बॉबी देओल ने सलमान खान का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सलमान भाई का बड़ा दिल है आज उन्हीं के कारण मुझे हाउसफुल 4 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।

बॉबी ने फ्रेंचाइजी में काम करने के अपने अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने बताया अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फ्रैंचाइज़ी की यूएसपी रहे हैं। हाउसफुल के दौरान उन्होंने अक्षय और रितेश से भी कई चीजें सीखी हैं।

View this post on Instagram

Beat the heat!! 😉 #sun #sand & my #rooftop

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

बता दें, लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर चल रहे अभिनेता बॉबी देओल ने 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में हिट फ़िल्में दी थी। बॉबी ने इंडस्ट्री में रेस 3 से वापसी की। रेस 3 पर्दे पर फ्लॉप रही। वहीं, अभी बॉबी के पास फिल्म 'हाउसफुल 4' है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने बॉबी को 'दबंग 3' में भी कास्ट किया है। बॉबी फिल्म में सलमान खान के दोस्त के रोल में नजर आ सकते हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

Published on:
19 Oct 2019 05:57 pm
Also Read
View All