बॉलीवुड

इस गलती की वजह से फिल्मों से गायब हो गए थे बॉबी देओल, खुद को बताया जिम्मेदार

बॉबी 'गुप्त : द हिडेन ट्रथ', 'सोल्जर' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं
2 min read
Oct 27, 2019
bobby_deol_i_really_didnt_capitalise_on_my_stardom.jpg

नई दिल्ली: बॉबी देओल 4 साल बाद बॉलीवुड में 'रेस 3' से वापसी की थी इसके बाद उनके खाते में मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' जुड़ गई। ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपनी फिल्म की कामयाब के बाद बॉबी ने मीडिया से खुल कर बात की है।

View this post on Instagram

Overwhelmed by the love #kolkata ❤️

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

बॉबी का मामना है कि उन्होंने अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाया जिसके चलते वो बॉलीवुड से दूर होते हो गए। बॉबी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत लिखी होती है, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे तो आगे का रास्ता कभी बंद नहीं होता। एक अभिनेता के तौर पर आप हमेशा जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं।" नब्बे के दशक को याद करते हुए बॉबी ने कहा, 90का सफर मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा। अच्छा महसूस होता है कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और ऐसा अभिनेता बनने में सक्षम हूं जिसे अभी दिलचस्प किरदार निभाने का मौका मिलता है।"

बताते चलें कि , बड़े पर्दे पर बॉबी साल 2013 में 'यमला पगला दीवाना 2' में उनके पिता और धर्मेद्र और भाई सनी देओल के साथ दिखे थे। इसके बाद उनके पास कोई फिल्म नहीं थी और इस वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे। जिसके बाद सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया। ये फिल्म साल 2018 में आई थी लेकिन ये जबरदस्त फ्ल़ॉप साबित हुई। इसके बाद फिर से बॉबी के पास काम नहीं था। तभी उनकी मुलाकात अक्षय से हुई और उन्हें 'हाउसफुल 4' मिल गई।

Published on:
27 Oct 2019 03:08 pm