बॉलीवुड

बॉबी देओल को आश्रम के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार, क्योंकि अधूरी रह गई कहानी

बॉबी देओल को आश्रम के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार, क्योंकि अधूरी रह गई कहानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 9:36 PM IST
Exclusive: बॉबी देओल बोले-काश! वो  3 साल बर्बाद ना किए होते, लग गई थी शराब की लत
Exclusive: बॉबी देओल बोले-काश! वो 3 साल बर्बाद ना किए होते, लग गई थी शराब की लत

क्राईम ड्रामा वेब सीरीज आश्रम के दूसरे सीजन को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलने के बाद अभिनेता बॉबी देओल को आश्रम के तीसरे सीजन का इंतजार है। ताकि दर्शकों के मन में उठ रहे सवालों को तीसरे सीजन में पूरा किया जा सके।

जानकारी के अनुसार वेब सीरीज आश्रम के दूसरे सीजन में बॉबी देओल ने एक धोखेबाज बाबा का किरदार निभाया है। जिसमें वे गलत कामों में शामिल नजर आए हैं। इस वेब सीरीज को अपार सफलता मिलने के बाद बॉबी देओल ने बताया कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं और उन्होंने कहा मैं इस के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने यह भी बताया कि मैं आश्रम के लिए मिले दर्शकों के प्यार के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

आपको बता दें कि वेब सीरीज आश्रम का दूसरा सीजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है। इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दूसरे सीजन से भी ऐसी ही उम्मीद थी जो पूरी हुई। पहले सीजन में धर्म और आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ की कहानी दर्शाई गई थी। आश्रम के दूसरे सीजन में बॉबी देओल काशीपुर वाले निराला के किरदार में नजर आए। क्योंकि प्रकाश झा का आश्रम कई सवालों के बीच खत्म होता है, जिससे ऐसा लगता है। इस सीजन में कहानी को तेजी से दिखाकर पूरा किया जा सकता था। लेकिन प्रकाश झा ने एक और सीजन की गुंजाइश के साथ इस सीरीज को छोड़ा है। जिससे निश्चित ही दर्शकों को भी अगली सीरीज का इंतजार रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा