बॉलीवुड

वेटरन एक्टर जितेंद्र के हमशक्ल हैं अमरीकी एक्टर चार्ली, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर जितेंद्र के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये हमशक्ल कोई आम आदमी नहीं बल्कि अमरीकन अभिनेता चार्ली शीन हैं।

3 min read
Jun 11, 2021
,

मुंबई। बॉलीवुड के अधिकतर फेमस स्टार्स के डुप्लीकेट या उन जैसे दिखने वाले लोग दुनिया के किसी न किसी कोने में मिल ही जाते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनिल कपूर, शत्रुघन सिन्हा जैसे एक्टर्स के हमशक्ल देश में ही मौजूद हैं और उनके डुप्लीकेट होने के चलते रोजीरोटी कमा रहे हैं। अब वेटरन एक्टर जितेन्द्र के हमशक्ल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि वह कोई आम आदमी नहीं बल्कि अमरीकी एक्टर कार्लोस इरविन एस्टेवेज हैं। हॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्हें चार्ली शीन के नाम से जाना जाता है। जितेंद्र और चार्ली शीन एक-दूसरे के हमशक्ल लगते हैं।

जितेंद्र और चार्ली शीन के चेहरों की समानता देख आप भी दंग रह जाएंगे। दोनों ही स्टार्स की गिनती अपने-अपने जमाने के दिग्गज स्टार्स में होती है।

जितेंद्र ने बॉलीवुड में 60 से 70 के दशक में फैंस के दिलों पर राज किया। अलग-अलग फिल्मों में जुदा किरदार निभा लोकप्रियता पाई। इसी तरह चार्ली भी लाखों फैंस के दिलों में बसते हैं। उन्होंने 'दी हॉट शॉट्स', 'मेजर लीग' जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया। उनकी बेहतरीन अदाकारी क्रिस टेलर, जेक कैसे और बड फॉक्स जैसे किरदारों को निभाने से सामने आई।

चार्ली ने टीवी शोज भी किए हैं। इनमें उनका शो 'टू एंड ए हाफ मेन' काफी लोकप्रिय हुआ। इसमें उन्होंने हार्पर का रोल निभाया था। इससे अभिनेता के फैंस की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ।

दोनों अभिनेताओं में अगर अंतर की बात की जाए, तो एक ही सबसे बड़ा अंतर नजर आता है, वो है विवादों में रहने के मामले में चार्ली, जितेंद्र से काफी आगे हैं। जहां जितेंद्र को लेकर शायद ही कोई विवाद सामने आया हो, चार्ली और विवाद एक दूसरे के पर्यायवाची से हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्ली को अमरीकी टीवी शो 'टू एंड हाफ मेन' से एक बार बाहर कर दिया गया था।

अब दोनों ही अभिनेता ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। चार्ली की आखिरी फिल्म '9/11' थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई। वहीं, जितेंद्र की आखिरी बार साल 2013 में 'महाभारत' और 'बर्बरीक' में नजर आए थे।

गौरतलब है कि जितेंद्र का जन्म 7 अप्रेल 1942 को अमृतसर में हुआ था। अब उनकी उम्र 79 साल है। जबकि चार्ली शीन का जन्म 3 सितंबर, 1965 को अमरीका के न्यूयॉर्क में हुआ। उनकी उम्र 55 साल है।

Published on:
11 Jun 2021 08:01 pm
Also Read
View All