18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे पसंदीदा स्टार डेट कर रहे हैं’ कोंकणा सेन शर्मा- अमोल पाराशर के वीडियो पर लोगों ने लगाए रिश्ता कंफर्म के कयास

Konkona Sen Sharma: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अमोल पाराशर संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि शायद कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है।
3 min read
Google source verification
Did Konkona Sen Sharma confirms relationship with amol Parashar

कोंकणा सेन शर्मा ने अमोल पराशर संग वीडियो किया शेयर (Photo Source- Instagram/konkona)

Konkona Sen Sharma and Amol Parashar: बॉलीवुड और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और अभिनेता अमोल पाराशर (Amol Parashar) के बीच अफेयर की खबरें एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। कोंकणा और अमोल का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग कह रहे हैं कि कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। इस क्लिप में दोनों कलाकारों की चुलबुली केमेस्ट्री और सहज बॉन्डिंग देखकर प्रशंसकों और बॉलीवुड के उनके साथियों ने अपने-अपने कयास लगाना और कमेंट करना शुरू कर दिया है।

कोंकणा सेन शर्मा ने अमोल पाराशर संग किया वीडियो शेयर

कोंकणा सेन शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमोल के जन्मदिन के खास मौके पर बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "जब उसका जन्मदिन हो, लेकिन वो कुछ भी नहीं करना चाहता!"

वीडियो के बैकग्राउंड में एक खुशनुमा गाना बज रहा है। क्लिप में कोंकणा बड़े ही उत्साह के साथ अमोल को उनका जन्मदिन मनाने के अलग-अलग आइडिया और सुझाव देती दिख रही हैं, लेकिन अमोल बेहद शांत अंदाज में हर सुझाव को खारिज करते नजर आ रहे हैं। बाद में कोंकणा ने प्यार भरा संदेश जोड़ते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो आपको"

कुशा कपिला ने वीडियो पर लुटाया प्यार

वीडियो सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। डिजिटल क्रिएटर और अभिनेत्री कुशा कपिला ने लिखा, "अमोल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और यह रील तो बिल्कुल कमाल की है!" वहीं अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने इसे "शानदार" बताया और तिलोत्तमा शोम ने हंसी वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

दूसरी तरफ, फैंस ने इस रील को दोनों के रिश्ते के आधिकारिक खुलासे के रूप में देखना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "आखिरकार रिश्ते पर मुहर लग ही गई!" वहीं दूसरे ने लिखा, "हे भगवान, दो सबसे क्यूट लोग एक ही फ्रेम में!" एक अन्य ने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे दो पसंदीदा स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।" एक और ने लिखा, "दिल से दोनों ने अपना रिश्ता सबको बता दिया।"

2025 से जारी हैं अफेयर की अफवाहें

कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर के बीच डेटिंग की चर्चाएं साल 2025 से ही चल रही हैं। दोनों को पहली बार अलकांकरा फेम अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्क्रीनिंग पर एक साथ देखा गया था। इससे पहले दोनों ने 2019 की चर्चित फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम किया था।

हालांकि, अमोल ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए अमोल ने कहा था, "लोग अपने-अपने अंदाजा लगाने लगते हैं। पहले मैं हर खबर पर जवाब देता था, लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। जीवन में हर रिश्ते को नाम देना जरूरी नहीं होता। अगर आप खुश हैं, सामने वाला खुश है और परिवार खुश है- तो बस इतना काफी है!"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग