
काजी तौकीर के गंजी गुड़िया वाले बयान पर भड़के घरवाले (Photo Source- Twitter/@beingrachit_)
Qazi Touqeer Ganji Gudiya And Lollipop Remark:रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में हर गुजरते दिन के साथ समीकरण बदलते दिख रहे हैं। शो के ताजा एपिसोड में गायक और प्रतियोगी काजी तौकीर (Qazi Touqeer) अपनी कथित 'दोहरे अर्थ' (Double Meaning) वाली टिप्पणियों को लेकर अपने ही साथी प्रतियोगियों के निशाने पर आ गए है। घर के सदस्यों ने काजी को उनके आपत्तिजनक बयानों के लिए जमकर लताड़ा। इसमें सबसे ज्यादा बहस काजी के "गंजी गुड़िया" वाले कमेंट और अभिनेत्री कनिका मान (Kanika Mann) द्वारा उठाए गए "लॉलीपॉप" वाले बयान पर हुई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने सोशल मीडिया पर भी फैंस को दो गुटों में बांट दिया है।
एपिसोड के दौरान ई-स्पोर्ट्स गेमर स्काउटओपी (ScoutOP) ने सभी घरवालों के सामने काजी तौकीर की पुरानी बातों का खुलासा किया। स्काउट ने बातचीत को याद करते हुए काजी से कहा, "आपने खुद बोला था कि बिग बॉस हमें 'गंजी गुड़िया' का टास्क देंगे। इतना ही नहीं, आपने यह भी दावा किया था कि आपका 'टेस्टोस्टेरोन लेवल' बहुत हाई है।"
इसके अलावा, कनिका मान ने भी काजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अरिश्फा खान से पूछा था- "लॉलीपॉप चाहिए?" जब आसिफ खान और बाकी सदस्यों ने काजी को ऐसे भद्दे मजाक बंद करने की हिदायत दी, तो काजी ने तुरंत अपना बचाव किया।
घरवालों के तीखे आरोपों के बाद काजी तौकीर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "आप लोग बात का क्या से क्या मुद्दा बना रहे हैं? मेरी नीयत बिल्कुल गलत नहीं थी और जब मेरी नीयत साफ है, तो इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। अगर मैं वाकई गलत होता तो उसे स्वीकार करता, लेकिन हर बात की अलग संदर्भ में व्याख्या मत करो।"
काजी की इन टिप्पणियों पर इंटरनेट पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई दर्शकों ने काजी की आलोचना करना शुरू कर दिया है और कमेंट करते हुए लिखा कि मनोरंजन के नाम पर ऐसी घटिया बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं दूसरी तरफ, काजी के फैंस का मानना है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा, "जब काजी ने मजाक में गंजी गुड़िया टास्क की बात की थी, तब स्काउट खुद हंस रहा था, लेकिन अब अचानक उसे इस 'मजाक' से दिक्कत होने लगी है।" वहीं एक अन्य यूजर ने काजी के पक्ष में लिखा, "मुझे नहीं लगता कि काजी का इरादा किसी का अपमान करने का था, बात को बेवजह का तूल दिया जा रहा है।" बिग बॉस 20 के घर के अंदर तनाव लगातार बढ़ने के साथ ही, काजी की टिप्पणियां अब प्रतियोगियों और दर्शकों के बीच चर्चा का एक और विषय बन गई हैं।
Updated on:
18 Sept 2026 07:01 am
Published on:
18 Sept 2026 06:57 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
