बॉलीवुड

पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल अब अपने पिता धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर चले, खेलेंगे नई पारी

Sunny Deol से पहले ये काम उनके पिता Dharmendra कर चुके हैं।

2 min read
Apr 23, 2019
Sunny Deol

राजनीति में बॉलीवुड का एक और दमदार एक्टर शामिल हो गया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि Dharmendra के बड़े बेटे Sunny Deol हैं। सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। सनी ने यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि सनी देओल के पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं। सनी से पहले उनके पिता धमेंद्र 2004 में राजस्थान के बीकानेर सीट से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए थे। वहीं सनी की सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा से मौजूदा सांसद है और वहां से चुनाव लड़ रही है।

साल 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर की सीट खाली हो गई थी और भाजपा के 2014 चुनाव में एक्टर विनोद ने जीत हासिल की थी। वहीं विनोद खन्ना इस सीट से 4 बार सांसद रहे हैं। वहीं अब इस सीट से सनी देओल को टिकट दिया जा रहा है।

Published on:
23 Apr 2019 02:48 pm
Also Read
View All