13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1800 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ की अभिनेता ने उड़ाई धज्जियां, मोहन कपूर बोले- फिल्म को लेकर इतना क्रेज क्यों?

Mohan Kapur On Dhurandhar 2: अभिनेता मोहन कपूर ने हाल ही में धुरंधर फ्रेचाइजी को लेकर अपनी राय दी है। मोहन कपूर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Mohan Kapur On Dhurandhar 2

Mohan Kapur On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Mohan Kapur On Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता मोहन कपूर ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन मोहन कपूर का कहना है कि वो अब भी इस बात को पूरी तरह नहीं समझ पाए कि आखिर फिल्म को लेकर इतना बड़ा क्रेज क्यों बना हुआ है।

1800 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म (Mohan Kapur On Dhurandhar 2)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के बाद सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। पहले पार्ट ने जहां दुनिया भर में हजारों करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय बंटी हुई नजर आई।

अकेले थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे मोहन कपूर

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में मोहन कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म को अकेले थिएटर में जाकर देखा था। अभिनेता ने बताया कि जब वो फिल्म देखकर बाहर निकले तो उन्हें समझ नहीं आया कि लोग इसे लेकर इतने उत्साहित क्यों हैं।

हालांकि उन्होंने इस बात को भी माना कि फिल्म बेहद चतुराई से लिखी गई है और इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। मोहन कपूर के मुताबिक, फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित जरूर लगती है, लेकिन इसे पूरी तरह सच समझना सही नहीं होगा।

‘कहानी को इस तरह पेश किया गया कि लोग चौंक जाएं’

अभिनेता ने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी कहने का तरीका है। उन्होंने माना कि मेकर्स ने असली घटनाओं के इर्द-गिर्द ऐसी पटकथा बुनी, जिससे दर्शकों को हर मोड़ पर सस्पेंस महसूस हो।

मोहन कपूर ने ये भी कहा कि फिल्म खुद कहीं यह दावा नहीं करती कि उसमें दिखाया गया हर हिस्सा पूरी तरह सच्चा है। उनके मुताबिक यह एक सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसमें ड्रामा और थ्रिल बढ़ाने के लिए कई चीजों को अलग अंदाज में दिखाया गया।

रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

बता दें धुरंधर का का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

फिल्म की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में जाकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन पूरा करता है। एक्शन, इमोशन और राजनीतिक ट्विस्ट से भरी इस कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई।

दूसरे पार्ट ने भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने जल्दी ही दूसरा भाग रिलीज कर दिया। मार्च 2026 में आई सीक्वल फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दोनों फिल्मों की कुल कमाई ने इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने भी संकेत दिए कि इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज जल्द सामने आ सकता है। उनके इस बयान के बाद फैंस अब तीसरे पार्ट या किसी स्पिन-ऑफ को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग