13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी रॉय पर चीट करने के आरोप के बीच सूरज नाम्बियार ने उठाया बड़ा कदम, दिशा पाटनी का नाम घसीटे जाने से पेचीदा हुआ मामला

Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours: मनोरंजन जगत में इन दिनों मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। सूरज और मौनी के एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अब कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

3 min read
Google source verification
Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours

Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours (सोर्स- एक्स)

Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours: की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नाम्बियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के इंस्टाग्राम बर्ताव ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है और अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम भी जुड़ गया है।

इंस्टाग्राम पर पहले किया एक-दूसरे को अनफॉलो (Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours)

दरअसल, हाल ही में लोगों ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मौनी के अकाउंट से सूरज के साथ की कई तस्वीरें भी गायब हो गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। इसी बीच रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि मौनी के पति सूरत ने उन्हें धोखा दिया है और उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

चार साल पहले हुई थी ग्रैंड वेडिंग (Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce Rumours)

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शानदार अंदाज में शादी की थी। दोनों की शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। उस वक्त इस कपल को इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत जोड़ा कहा गया था।

मौनी अक्सर इंटरव्यू में सूरज की तारीफ करती दिखाई देती थीं। उन्होंने कई बार कहा था कि सूरज सिर्फ उनके पति ही नहीं, बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। अभिनेत्री का मानना था कि किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने के लिए भरोसा और सम्मान सबसे जरूरी होता है।

अचानक क्यों शुरू हुईं तलाक की चर्चाएं?

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही मौनी के प्रोफाइल से शादी और वेकेशन की तस्वीरें भी हटती नजर आईं। फैंस के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि शायद दोनों के रिश्ते में दूरी आ चुकी है।

सूरज ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

इसी बीच खबर आई कि सूरज नाम्बियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि लगातार फैल रही अफवाहों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।हालांकि अब तक मौनी या सूरज की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दिशा पाटनी का नाम आने से बढ़ा मामला

इन अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। ये वीडियो उदयपुर में हुई एक शादी समारोह का बताया जा रहा है, जहां मौनी रॉय, सूरज नाम्बियार और दिशा पाटनी साथ नजर आए थे। वीडियो में मौनी पैपराजी से दूरी बनाती दिखाई दीं, जबकि सूरज और दिशा बातचीत करते नजर आए।

बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां बनानी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स ने दिशा पाटनी का नाम इस विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है और इसे सिर्फ अफवाह माना जा रहा है।

फैंस कर रहे हैं ऑफिशियल बयान का इंतजार

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की जोड़ी लंबे समय से फैंस की पसंदीदा रही है। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह साबित हो और दोनों जल्द सामने आकर सच बताएंगे।

फिलहाल सच क्या है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग