बॉलीवुड

न्यू Look में नज़र आईं ऋचा चड्ढा, नहीं खोला नई फिल्म का राज

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) पोस्ट की नई तस्वीरें फोटो में ऋचा चड्ढा का दिखा अलग अंदाज
2 min read
Feb 04, 2020
सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा ने शेयर किया न्यू लुक
सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा ने शेयर किया न्यू लुक

नई दिल्ली। बॉलीवुड में बोल्ड एंड कड़क अंदाज से मशहूर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋचा बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आ रही है। तस्वीर ऋचा ने अपने ट्वीटर अकांउट और इंस्टाग्राम अंकाउट से शेयर किया है। इस तस्वीर में ऋचा ने सिल्क कॉटन सा़ड़ी और चेक वाला ब्लाउज पहना है।

तस्वीरों में ऋचा ने रस्टिक जूलरी पहनी है आंखो में मोटा काजल, लाल बिंदी, नाक में नथ और खुले बाल है। उनका ये लुक उनकी अब तक की सभी फिल्मों से एकदम हटकर है। तस्वीरों के देख सभी कयास लगा रहें हैं कि शायद ये लुक उनकी आने वाली फिल्म एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म का भी हो सकता है। खबरों की माने तो ऋचा ने हाल में एक फिल्म के लुक लिए लुक टेस्ट दिया था। फिल्म की बात करें तो ये एक फिटनेस के आधार पर बन रही एक फिल्म है।

बता दें कि हाल ही में ऋचा चड्ढा कंगना रनौत की फिल्म पंगा में दिखाई दी थी। जिसमें उन्होंने कबड्डी कोच का किरदार निभाया था। फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस फिल्म ज्यादा कमाल तो दिखा नहीं पाई लेकिन दर्शकों को ये फिल्म काफी पंसद आई। वैसे ऋचा चड्ढा बॉलीवुड और अपने फैंस के बीच भोली पंजाबन के नाम से भी काफी मशहूर है।

Published on:
04 Feb 2020 05:57 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद