बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण खुद को ऐसे रखती हैं फिट, हैडस्टेंड करते हुए फोटो हुई वायरल

दीपिका पादुकोण खुद को ऐसे रखती हैं फिट, हैडस्टेंड करते हुए फोटो हुई वायरल

2 min read
Jul 12, 2018
dipika padukon

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं दीपिका पादुुकोण। पिछले कुछ दिनों पहले वह अपनी और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी और अफेयर के कारण चर्चा में नहीं हैं बल्कि मलेशिया से उनकी हैडस्टैंड करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। इसके कारण वह एक बार फिर से मीडिया में छाई हुई हैं।

ये भी पढ़ें

इस मामले में सलमान को कॉपी कर रहे हैं रणवीर सिंह, दिलचस्प तस्वीरें आईं सामने

upside down,inside out!!!🤪

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया फोटो

दीपिका पादुकोण इन दिनों एक एड की शूटिंग के लिए मलेशिया गई हुई हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को शेड्यूल से अपडेट कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने हैडस्टैंड करते हुए अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर किया है। इससे दीपिका की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'upside down,inside out!!!'

दीपिका और रणवीर को स्पॉट किया गया

गौरतलब है कि दीपिका को मलेशिया जाते समय उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। इस दौरान वह काफी खुश भी नजर आ रही थीं। साथ ही रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने भी आए थे। दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को लगभग 5 साल से डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस कपल की शादी इस साल के नवंबर माह में हो सकती है। माना जा रहा है कि इसके कारण दीपिका अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने में भी बिजी हैं।

ये भी पढ़ें

रणवीर के बर्थडे पर इस तरह डांस करती नजर आईं दीपिका, वीडियो हुआ वायरल
Updated on:
12 Jul 2018 12:03 pm
Published on:
12 Jul 2018 11:26 am
Also Read
View All