बॉलीवुड

शादी के बाद एक्ट्रेस ने रखा था सिनेमा की दुनिया में कदम, प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ था भयानक हादसा

आज बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जन्मदिन है। वह 70 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।
3 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 10:09 AM IST
Bollywood Actress Moushumi Chatterjee Life Unknown Facts
Bollywood Actress Moushumi Chatterjee Life Unknown Facts

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री मौसमी चटर्जी आज 73 साल की हो गई हैं। मौसमी का जन्म आज ही के यानी कि 26 अप्रैल को 1948 में कोलकाता में हुआ था। मौसमी बॉलीवुड की वो हीरोइन थीं। जिन्होंने शादी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। जी हां, बेहद ही छोटी उम्र में मौसमी की शादी करा दी गई थी। बताया जाता है कि जब मौसमी की शादी हुई उस वक्त वह दसवीं कक्षा में थीं। शादीशुदा होने के बावजूद मौसमी ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और सफल मुकाम हासिल किया। उन्होंने 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार्स संग काम किया था।

16 साल की उम्र में रखा फिल्मी दुनिया में कदम

मौसमी चटर्जी ने 16 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म एक बंगाली फिल्म थी। जिसका नाम बधू था। मौसमी की यह फिल्म रिलीज़ होते ही सुपरहिट हो गई थी। वहीं उन्होंने साल 1972 में पहली बॉलीवुड फिल्म की। जिसकी नाम अनुराग था।

प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ हादसा

एक इंटरव्यू में मौसमी ने बताया था कि जब वह फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग के दौरान वह मां बनने वाली थीं। वह फिल्म में वह एक रेप सरवाइवर तुलसी का रोल प्ले कर रही थीं। जब उन्हें यह सीन शूट करना था। तो उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान एक ऐसा हादसा हो गया था। जिसकी वजह से वह काफी डर गई थीं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि शूट के दौरान मौसमी के ऊपर बहुत सारा आटा गिर गया था और नीचे गिर गईं थीं।

यह देख वह रोने लगीं और नीचे गिरने से उन्हें ब्लीडिंग होनी शुरू हो गई। यह देख मौसमी और सेट पर मौजूद तमाम लोग घबरा गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मौसमी ने बताया कि वह काफी खुशकिस्मत थीं जो उनका बच्चा सही सलामत था।

सीन की हुई खूब तारीफ

इस सीन में विलेन मौसमी संग जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। जिसमें उनके ब्लाउज को खींचते हुए दिखाया जाता है। मौसमी को बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि उन्होंने वह सीन कैसे दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने उस रेप शूट के दौरान दो ब्लाउज पहने थे और विलने ने ऊपर पहना हुआ ब्लाउज खींचा था। वहीं इस शूट के दौरान उनके ऊपर आटा गिरने से उनके लंबे बाल भी खराब हो गए थे। जिसकी वजह से वह काफी दुखी हो गई थीं, लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई तो मौसमी को उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफे मिली।

मौसमी चटर्जी की फिल्में

मौसमी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कच्चे धागे', 'जहरीला इंसान', 'संतान', 'जल्लाद', 'करीब', 'जिंदगी रॉक्स स्वर्ग नरक', 'फूल खिले है गुलशन गुलशन', 'मांग भरो सजना', 'ज्योति बने ज्वाला', 'दासी', 'अंगूर', 'घर एक मंदिर', 'घायल, 'आवाज', 'ना तुम जानों न हम', 'पीकू' और 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा