बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये हसीनाएं राजघराने की हैं राजकुमारियां, शाही परिवार से रखती हैं ताल्लुक

आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में शाही परिवार यानि राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं।
3 min read
• •
Updated: 15 Aug 2021, 7:03 PM IST
Bollywood Actresses belongs from royal family
Bollywood Actresses belongs from royal family

नई दिल्ली। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी खूबसूरती के साथ दमदार एक्टिंग से लोगों को मात देती है। उनकी खूबसूरती के चर्चा ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी के जाते है। इन्ही खूबसूरत एक्ट्रेसस में कुछ तो ऐसी भी है जो रियल लाइफ में शाही घराने से ताल्लुक रखती है और ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी एक राजकुमारी की तरह ही जिंदगी जीती है तो आइये जानते है इस लिस्ट में किन किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है

सोहा अली खान

हमारे फिमल इंडस्ट्री में यदि नबाबों की बात हो तो सबसे पहले सोहा अली खान का नाम आता है। सोहा ने अपने अभिनय से फिल्मी करियर में भी नाम कमाया है। सोहा के पिता मंसूर अली खान साल 1952 से लेकर 1971 तक नवाब रहे है और वही इनके दादा जी इफ्तिखार अली खान पटौदी के आठवें नवाब रहे थे और सोहा अली खान भी उसी घर की एक राजकुमारी है जो आज भी राजकुमारियों की तरह ही जिंदगी जी रही है।

अदिति राव हैदरी-

बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली अदिति राव हैदरी ने कई सफल फिल्में दी। अदिति एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि राजघराने से संबंध रखती है। उनके दादा जहां असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी रहे हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे। इस हिसाब से अदिति भी शाही परिवार की हैं।

भाग्यश्री-

फिल्म मैंने प्यार किया से रातोंरात स्टार बनी भाग्यश्री अब बॉलीवुड दूर हैं। भाग्यश्री भी एक राजघराने में पैदा हुई हैं। वो महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से संबंध रखतीं हैं। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं। इतना ही नहीं भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।

सोनल चौहान-

जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर सोनल चौहान का नाता राजघराने से है। सोनल ने अपने करियर की शुरूआत इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत से की थी। इस फिल्म से वो रातोरात एक बड़ी स्टार बन गई। सोनल उत्तर प्रदेश के शाही राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं।

रिया सेन और राइमा सेन
रिया सेन और राइमा सेन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन के बेटी है। जो राज घराने से ताल्लुक रखती है बता दे रिया सेन और राइमा सेन के पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने से नाता रखते है और वही इनकी माँ मुनमुन सेन बड़ौदा रियासत के राजा सयाजीराव गायकवाड़ की तीसरी बेटी हैं और इस तरह से इनकी माँ भी एक राजघराने से ताल्लुक रखती है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन