
नई दिल्ली: बॉलीवुड और डांस दो ऐसी चीज हैं जो एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। बॉलीवुड की ऐसी ना के बराबर ही फिल्म होगीं जिसमें डांस न हो। ऐसे में एक्ट्रसेज़ का डांस आपको हर फिल्म में दिख जाएगा। लेकिन पोल डांस कम ही अभिनेत्रियों ने परफॉर्म किया है और जिसने भी ये डांस फॉर्म किया है उसने सबके होश उड़ा दिए थे। हम आपको ऐसी आज ऐसी ही एक्ट्रसेज़ का नाम बताएंगे जिन्होंने बहुत ही शानदार पोल डांस किया है। इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडिस से लेकर सनी लियोनी का नाम शामिल है।
जरीन खान
जरीन खान ने वजह तुम हो फिल्म में 'माही वे' गाने पर हॉट पोल डांस कर लोगों को अपना दीवाना बनाया था।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस बहुत ही अच्छा पोल डांस करती हैं। इसकी कई वीडियो वो शेयर करती रहती हैं। उनका पोल डांस देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थकता है। जी हां, जैकलीन किसी परफेक्ट आर्टिस्ट की तरह पोल डांस करती हैं।
सनी लियोनी
जब सनी लियोनी बिग बॉस के घर में थीं तब उन्होंने 'ये मेरा दीवानापन' गाने पर पोल डांस किया था जो सबको पसंद आया था।
मलाइका अरोड़ा
साल 2002 में आई फिल्म कांटे में मलाइका को पोल डांस करते हुए देखा गया था। इसके बाद मलाइका 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में पोल डांस करती दिखी थीं। मलाइका ने इस डांस की ट्रेनिंग ली है।
नेहा पेंडसे
बिग बॉस 12 में नेहा ने पोल डांस करके सबको चौंका दिया था। इससे पहले कम लोगों को पता था कि नेहा एक बेहतरीन पोल डांसर हैं।