बॉलीवुड

प्रियंका और रेखा का ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है…’ सॉन्ग पर डांस का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1982 में जमशेदपुर में हुआ था।
2 min read
Jul 18, 2018
priyanka chopra
priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह हॉलीवुड की स्टार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वह हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण जानी जाती रही हैं। ऐसे में हाल ही में उनका बॉलीवुड की सदबहार अभिनेत्री रेखा के साथ अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म के सॉन्ग 'राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है...' पर डांस का पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

💜😅😅

A post shared by Kareena Kapoor FC (@kareenakapoortime) on

ये एक अवॉर्ड शो का वीडियो है

प्रियंका और रेखा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फैंस इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि दोनों स्टार्स का ये वीडियो एक अवॉर्ड इवेंट का है। वीडियो में प्रियंका परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। परफॉर्मेंस के दौरान देसी गर्ल ऑडियंस में बैठी रेखा के साथ बेहद शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो पुराने आईफा अवॉर्ड का है। इसमें वह किशोर कुमार के गाने 'रफ्ता-रफ्ता देखों आंख मेरी लड़ी है...' पर थिरक रही हैं। वीडियो में रेखा पहले तो हिचकिचाती दिखाई दे रही हैं बाद में वह प्रियंका के साथ हू-ब-हू डांस स्टेप्स कॉपी कर रही हैं।

फिल्म 'कहानी किस्मत की' का है सॉन्ग

बता दें कि ये गाना रेखा और धर्मेंद्र की फिल्म 'कहानी किस्मत की' का है यह मूवी साल 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस वीडियो में प्रियंका धर्मेंद्र का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। अगर प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वो इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इजंट इट रोमांटिक' में बिजी हैं। गौरतलब है कि प्रियंका पिछले कुछ दिनों से अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

Published on:
18 Jul 2018 10:51 am