बॉलीवुड

स्क्रीन पर असली लगें किरदार, इसलिए इन 5 एक्ट्रेसेस ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अपने किरदारों को असरदार बनाने और रियल दिखाने के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म किया है। इनमें कृति सेनन, कंगना रनौत, तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।
3 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 2:29 PM IST
body_transformation.png

मुंबई। फिल्म में अपने किरदार को असरदार और रियल दिखाने के लिए कई स्टार्स बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते देखे गए हैं। बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ने भी ऐसा करके वाहवाही लूटी है। हाल ही कृति सेनन ने अपनी नई फिल्म 'मिमी' के किरदार के लिए अपना वजन बढ़ाया। आइए जानते हैं ऐसी कौनसी एक्र्टेसेस हैं जिन्होंने किरदार की खातिर अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म किया।

कृति ने बढ़ाया 15 किलो वजन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी नई फिल्म 'मिमी' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया। इस मूवी में उन्होंने एक सरोगेट मदर का रोल किया है। कृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2 महीने में 15 किलो वजन बढ़ाया। फिल्म पूरी होने के बाद ही वह वजन कम कर पाईं। इस दौरान किसी तरह के अवॉर्ड शो में परफॉर्म नहीं कर पाई क्योंकि डांस करने से वजन घटता है। उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान और इसके कुछ महीनों बाद तक मैं कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं ले सकी, क्योंकि पहले वजन घटाने की जरूरत थी।

कंगना रनौत ने बढ़ाया 20 किलो वजन

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मूवी 'थलाइवी' लम्बे समय से चर्चा में है। इस मूवी में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम और एक्ट्रेस जयललिता का रोल अदा करने के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बताया था कि उन्हें इस रोल के लिए वजन बढ़ाया और भरतनाट्यम किया। इससे उनकी पीठ में परेशानी हुई। एक्ट्रेस ने इसे लेकर कहा कि इस रोल में परफेक्शन आए, इससे ज्यादा संतोष होता है। शूटिंग पूरी होने के बाद कंगना ने कहा था कि वापस फिट होना आसान नहीं। सात महीने बाद भी पहले वाली चुस्ती-फुर्ती नहीं आ पाई है और बचे हुआ 5 किलो वजन जा नहीं रहा है।

तापसी ने एथलिट की तरह बनाई बॉडी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी मूवी 'रश्मि रॉकेट' के लिए फिट होने के लिए कड़ी मेहनत की। एक एथलिट जैसी फिटनेस पाने के लिए उन्होंने पहले वजन बढ़ाया और फिर मस्ल बनाए। इस दौरान एक्ट्रेस अक्सर अपने वर्कआउट और तैयारी की जानकारी सोशल मीडिया पर देती रहीं।

सोनाक्षी सिन्हा सीखा मार्शल आर्ट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म 'अकीरा' में गजब के एक्शन सीन और स्टंट किए थे। फिल्म में अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए एक्ट्रेस ने थाइलैंड में मार्शल आर्ट एक्सपर्ट से 30 दिन की ट्रेनिंग भी ली।

भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया 20 किलो वजन

भूमि पेडनेकर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए 6 महीने में 20 किलो वजन बढ़ाया था। जब इस मूवी की शूटिंग पूरी हुई, तो एक्ट्रेस ने वजन घटाना शुरू किया। वजन घटाने की प्रक्रिया में चार माह लगे और उन्होंने 33 किलो वजन घटा लिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन