बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपनी शादी में पहने करोड़ों के गहने, एक के हार की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

बॉलीवुड की शादी राजसी ठाठ की तरह होती है। जिसे देखने के लिए दूर दूर देश के लोग भी आकर इसमें सम्मलित होकर इसका आन्नद उठाते है। इसी के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ने न केवल अपनी शादी धूमधाम से मनाई है, बल्कि अपनी शादी में करोड़ों के गहने पहने हैं।

3 min read
Aug 10, 2021
Bollywood actresses

नई दिल्ली। बॉलीवुड की शादी अक्सर चर्चा का विषय बनती है क्योंकि इनमें एक्टर कोरोड़ों रूपए खर्च करने में भी पीछे नही हटते है। और इनके राजसी ठाठ को देखकर लोग लंबे समय तक ऐसी शादियों को याद भी करते है जिसकी जीता जागता उदा. एश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा की शादी तक में देखने को मिला था। इस शादी में बॉलीवुड हसीनाएं ने अपने परफेक्ट ब्राइडल लुक को बनाए रखने के लिए लाखों-करोड़ों रूपए खर्च किए थे। इन एक्ट्रेस के लहंगेकी कीमत लाखों में था और पहने थे तो करोड़ों के गहने। जानिए उन एक्ट्रेस के बारे में जिनके गहने बने है चर्चा का विषय...

ऐश्वर्या राय बच्चन –

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बड़े ही शाही अंदाज के साथ हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन ने 40 करोड़ रूपए खर्च किए थे। सात फेरों के लिए ऐश्वर्या ने 75 लाख की साड़ी पहनी थी जिसमें सोने के तार का कलाकारी की गई थी। ऐश ने अपनी शादी में कुंदन का चोकर हार पहना था। जिसके साथ दो लंबे रानी हार भी उनकी खूबसूरती की शोभा बढ़ा रहे थे। शादी में उनके गहने की कीमत करीब 3.5 करोड़ बताई गई थी।

2. अनुष्का शर्मा –

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से साल 2017 में शादी की। दोनों ने अपनी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। अनुष्का ने जहां 45 लाख का लहंगे सात फेरे लिए पहना था।, तो वहीं उनकी ज्वेलरी की कीमत करीब 3 करोड़ की था।

3. प्रियंका चोपड़ा –

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी शाही अंदाज में अपनी शादी की थी। जिसकी चर्चा आज भी लोगों की जुबान पर बनी रहती है। पीसी ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की। इस शादी में प्रियंका की ज्वेलरी की कीमत ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। मोती, कुंदन और हीरों से सजी प्रियंका के गहनों की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ बताई जाती है।

4. दीपिका पादुकोण -

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी काफी चर्चा में रही है। दोनों के वेडिंग लुक की भी ख़ूब तारी़फें हुईं। दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में जो गहने पहने थे उसकी कीमत 1.5 करोड़ से ज्यादा थी। दीपिका का मंगलसूत्र ही मात्र 20 लाख का था।

5. सोनम कपूर -

फैशन आइकन सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने बॉयफ्रेंड आंनद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। 90 लाख के लहंगे के साथ सोनम ने करीब 1 करोड़ रुपए के गहने पहने थे। काले मोतियों से बनें मंगलसूत्र की कीमत 55 लाख की थी।

6. बिपाशा बासु-

बॉलीवुड की डस्की ब्यूटी बिपाशा बासु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई। बिपाशा ने लहंगे के साथ 95 लाख रूपये खर्च किए थे तो वही गहने 1 करोड़ के थे।

7. शिल्पा शेट्टी-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी शादी में डायमंड्स और कुंदन से बनी ज्वेलरी पहनी थी जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ थी। शिल्पा शेट्टी ने कुंदन का जड़ाऊ चोकर के साथ में लंबा रानी हार पहना था।

Published on:
10 Aug 2021 06:09 pm
Also Read
View All