बॉलीवुड

देखिए कैसे शंखनाद में डूबा बॉलीवुड, मलाइका-अर्जुन ने साथ में बजाई ताली, शिल्पा ने कहा ये है भारत की शक्ति

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने 5 बजते ही बजाई थाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) ने शंखनाद के दिन को बताया ऐतिहासिक मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन ने भी साथ में बजाई ताली

3 min read
Mar 22, 2020

नई दिल्ली | पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहां पूरे देश में जनता कर्फ्यू के चलते सड़को पर सन्नाटा दिखाई दिया वहीं शाम 5 बजने से पहले ही एक ऐतिहासिक दिन भी देखने को मिला। कोरोना वायरस को हराने की लड़ाई में पूरे देश में शंख-घंटी-ताली की आवाज़ गूंजने लगी। इस मुहिम में बॉलीवुड ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी सितारों ने ताली-थाली और घंटी से कोरोना कमांडोज का धन्यवाद किया।

इस कड़ी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति और बेटे युवान के साथ ताली और घंटी बजाई। उन्होंने आसपास का नजारा भी दिखाया और कहा कि ये है भारत की शक्ति।

वहीं बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी एक साथ ताली बजाते हुए दिखाई दिए।

अनुपम खेर ने पांच बजे का समय याद दिलाते हुए कहा कि लोगों का शुक्रियादा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने भी थाली बजाई।

अनिल कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ पूरे जोश के साथ थाली और घंटी बजाई। उनकी पूरी फैमली ने जनता कर्फ्यू पर थाली बजाते हुए कोरोना कमांडोज का धन्यवाद किया।

काजोल के बेटे युग भी बड़ी खुशी के साथ अपनी बालकनी में प्लेट और चम्मच को बजाते दिखाई दिए।

श्रद्धा कपूर ने भी पापा शक्ति कपूर और भाई के साथ घंटी बजाई। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी बच्चों के साथ ताली बजाती हुई दिखाई दीं। आयुष्मान ने भी तालियों की गूंज पर एक कविता कही। डॉक्टर्स को उन्होंने सलाम किया।

Published on:
22 Mar 2020 08:47 pm
Also Read
View All