बॉलीवुड

2020 में बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने गंभीर बीमारी के कारण दुनिया को कहा अलविदा

साल 2020 बॉलीवुड के साबित हुआ मनहूस कई सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

3 min read
Dec 16, 2020
bollywood celebs who died in 2020

नई दिल्ली: यह साल बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साल साबित हुआ है। एक तरफ जहां कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स गंभीर बीमारियों से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। आज हम आपको पांच ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे, जिनका इस साल गंभीर बीमारियों के कारण निधन हुआ।

इरफान खान
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान ने 28 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिसके बाद से वह अपना इलाज करवा रहे थे। लेकिन 28 अप्रैल को वह जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी। उनके फैंस उन्हें अभी तक भुला नहीं पाए हैं। इरफान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। यह फिल्म इसी साल 23 मार्च को रिलीज हुई थी।

ऋषि कपूर
एक्टर ऋषि कपूर भी कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हार गए। उनका 30 अप्रैल, 2020 को निधन हुआ था। वह ल्यूकेमिया बीमारी से जूझ रहे थे, जो एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। वह अपने इलाज के न्यूयॉर्क में भी रहे थे। इस दौरान नीतू कपूर उन्हीं के साथ थीं। एक साल इलाज करवाकर वह वापस लौटे थे। लेकिन अचानक तबियत खराब होने के कारण उनका निधन हो गया।

जगदीप जाफरी
जगदीप हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जगदीप का निधन 8 जुलाई को हुआ। उनकी उम्र 81 साल थी। वह बीमार चल रहे थे। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और लोगों का दिल जीता।

परवेज खान
मशहूर डायरेक्टर परवेज खान का निधन 27 जुलाई को हुआ था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 55 साल की उम्र में परवेज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। परवेज ने शाहिद, सोल्जर, बाजीगर, बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अपना योगदान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने श्रीराम राघवन के साथ उन्होंने जॉनी गद्दार, एजेंट विनोद, बदलापुर, अंधाधुंध जैसी फिल्में कीं।

सरोज खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को निधन हो गया था। सांस लेने में शिकायत होने के बाद उन्हें 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 3 जुलाई को उनका कार्डियक अरेस्ट का चलते निधन हो गया। उनकी उम्र 71 साल की थी। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था।

Published on:
16 Dec 2020 12:47 pm
Also Read
View All