बॉलीवुड

भारत की धमाकेदार जीत के बाद जश्न में डूबे ये बॉलीवुड सितारे, बोले- क्या मैच था…

Ind Vs Pak Match: भारत ने पाकिस्तान को बड़ी हार देकर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। इस जीत के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

2 min read
Feb 24, 2025
Ind Vs Pak Match

Ind Vs Pak Match: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की हैं। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 111 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली और अपने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, जहां बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।

अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी

Anushka Sharma

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बॉलीवुड के कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने हस्बैंड विराट की इस जबरदस्त पारी से बेहद खुश दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट की तस्वीर साझा कर हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की हैं। उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं।

चिरंजीवी ने दी बधाई

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने दुबई क्रिकेट स्टेडियम से कई पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा, ''क्या मैच था! टीम इंडिया को सलाम। विराट की बैटिंग किसी त्योहार से कम नहीं थी। विराट कोहली का धमाका देखना वाकई एक बेहतरीन अनुभव था। आगे उन्होंने लिखा कि, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। जय हिंद!''

राजकुमार राव ने मनाया जश्न

इन सितारों के बीच राजकुमार राव भी इस जीत से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने विराट कोहली की शतकीय पारी की तस्वीर शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाले और हार्ट इमोजी के साथ टीम इंडिया को बधाई दी।

विक्की कौशल ने दी खास प्रतिक्रिया

Vicky Kaushal

विक्की कौशल ने भी भारत की इस बेहतरीन जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''Record Makers and Record Breakers!''

इसके साथ ही गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा,, ''विराट कोहली, जिंदाबाद। हम सभी को आप पर बहुत-बहुत गर्व है।'' अनुपम खेर ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ''भारत माता की जय।'' टीम इंडिया की इस जीत ने पूरे देश को जश्न के माहौल में डाल दिया है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे तक हर कोई इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट कर रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर