
Kiara Advani Second Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में रिवील कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। अब उन्हें इंडस्ट्री की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।
इसमें करण जौहर ने कियारा के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। करण ने लिखा- प्यार प्यार। वहीं भूमि पेडनेकर ने भी इस पर कमेंट करते हुए हार्ट वाला इमोजी बनाया है।
कियारा के पोस्ट पर अभिनेत्री पत्रलेखा ने भी हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार दिखाया है। वहीं मनीष मल्होत्रा ने भी दोनों को बधाई दी। नीना गुप्ता की बेटी और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी कियारा और सिद्धार्थ को बधाई दी है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफ़े से खुश हूं हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा है।"
शेयर किए गए पोस्ट में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बड़ी बेटी साराया तीनों मिलकर हाथों में छोटी-छोटी बुनी हुई बेबी बूटीज (छोटे बच्चे के जूते) की एक नई जोड़ी थामे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ठीक वैसी ही है जैसी उन्होंने पिछले साल अपनी पहली बेटी साराया के जन्म से पहले शेयर की थी।
बता दें, पिछले साल नवंबर (2025) में ही कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। बेटी साराया के आने के बाद कियारा ने तुरंत काम पर वापसी की और यश (Yash) के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की शूटिंग पूरी की। राज शमानी के पॉडकास्ट में मदरहुड पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने के बाद वह पूरी तरह से एक अलग इंसान बन गई हैं और मातृत्व ने उन्हें और भी ज्यादा शेरनी' बना दिया है।