बॉलीवुड

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के निकनेम हैं इतने फनी, सुनते ही छूट जाएगी हंसी

बॉलीवुड सेल्बेस के निकनेम के बारे में जानकर आप थोड़ा हों जाएंगे हैरान।
3 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 12:37 PM IST
Bollywood Celebrities Nicknames
Bollywood Celebrities Nicknames

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बात करें, हर कोई इनके बारे में करीबी से जानना चाहता है। उनके रहन-सहन से लेकर उनके खाने-पीने के तरीके के बारे में तक जानना चाहता है। इतना ही लोग तो अपने बच्चों के नाम तक बॉलीवुड स्टार्स के समान ही रखना पसंद करते है लेकिन यदि आप उनके निकनेम के बारे में जानेंगे तो आप थोड़ा हैरान हों जाएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स को घरके लोग प्यार से पप्पू, मिट्ठू और गुल्लु कहकर पुकारते हैं, जिनका नाम सुनते ही आपको हंसी जरूर आएगी। आज हम आपको बॉलीवुड सेल्बेस के निकनेम बताएंगे। प्यार से इनके करीबी इनको इन्हीं नामों से बुलाते हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हंसी लुक के बारे में तो हर कोई जानता है। वो जितनी सुंदर है उतनी स्टाइलिश भी है। बचपन से ही आलिया काफी गोल मटोल सी थी जिसके चलते उनके दोस्त उन्हें आलू कहकर पुकारते थे। बाद में निकनेम आलू ही पड़ गया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बचपन का नाम भी कुछ अलग तरह का है। उनके परिवार के लोग उन्हें मिट्ठू कहकर बुलाते थे,लेकिन एक्ट्रेस को उनका यह नाम पसंद नहीं आया, और उन्होंने मिट्ठू नाम को बदल कर मिमि कर लिया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बचपन का नाम नुशेश्वर था। शादी के बाद विराट कोहली ने इस नाम को और छोटा कर दिया है और वो नुश्की कहकर बुलाते हैं।

वरुण धवन

फिल्म इंडस्ट्री में वरुण धवन (Varun Dhawan) के नाम से पहचाने जाने वाले इस एक्टर को परिवार के लोग पप्पु कहकर बुलाते हैं।

एश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

विश्व सुंदरी एश्वर्या राय की बात करें तो परिवार के लोगों ने भी इन्हें बड़ा ही प्यारा सा नाम दिया है। बचपन के दिनों में उन्हें घर के लोग गुल्लु कहकर बुलाते थे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन