बॉलीवुड

बॉलीवुड सितारों ने Mother’s Day पर शेयर की बचपन की तस्वीरें, इमोशनल पोस्ट लिख कही दिल की बात

दुनियाभर में मनाया जा रहा है मदर्स डे ( Mother's Day ) बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मां के लिखा स्पेशल मैसेज
3 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 2:24 PM IST
Bollywood Celebs Celebrate Mother's Day
Bollywood Celebs Celebrate Mother's Day

नई दिल्ली। आज देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। सभी बच्चें इस दिन अपनी मां के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे ऐसा हो भी क्यों आखिर मां होती ही स्पेशल है। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स भी मदर्स डे को सेलेब्रेट करते हुए दिखाई दिए। सभी ने अपनी मां के लिए बड़े ही खूबसूरत मैसेज लिखा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) ने मां अमृता सिंह ( Amrita Singh ) और नानी रुखसाना सुल्ताना ( Rukhsana Sultana ) संग तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में नन्ही सी सारा मां के हाथों में नज़र आ रही हैं।

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने भी अपनी मां जॉइस पालीकार्प ( Joyce Polycarp ) संग तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने बेटे अरहान खान ( Arhaan Khan) संग भी तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने बहुत प्यारा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कहा कि एक बीज को पौधा बनने के लिए हवा, पानी और सूरज की रोशनी चाहिए होती है। ठीक वैसे ही मां हवा, पानी और रोशनी बनकर अपने बच्चे को बड़ा करती है। वह अपने आपको सबसे खुश किस्मत मानती हैं कि उन्हें उन जैसी मां मिली।

बॉलीवुड में अपनी शानदार बॉडी और स्टंट करने के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) ने भी मां आयशा श्रॉफ ( Ayesha Shroff ) संग कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उनकी कई बचपन की फोटोज भी हैं। मदर्स डे पर उन्होंने मां को स्पेशल महसूस करवाते हुए कहा कि वह रोज़ ही खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें उन जैसी मां मिली।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने भी मां आशिमा शर्मा ( Ashima Sharma ) संग फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों ही एक-दूसरे को गले लगाते हुए नज़र आ रही हैं।

View this post on Instagram

Love you maa ♥️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) ने भी इस खास मौके पर मां पूनम सिन्हा ( Poonam Sinha ) बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें सोनाक्षी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा कि वह रोज़ खुद में उन जैसी कई बातों को ढूंढ़ती हैं। वो हमेशा उनकी एक नन्ही गुड़िया ही रहेंगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन