बॉलीवुड

करीना कपूर के बचपन में प्रेग्नेंट होने से लेकर शाहरुख-प्रियंका की शादी तक, इन 8 Rumors से मच गया था तहलका

बॉलीवुड में अफवाह का फैलना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ऐसी झूठी खबरें सेलिब्रिटी के लिए परेशानी खड़ी कर देती है,कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने खुद लोगों से रूबरू होकर अफवाहों का खंडन किया है। आइये जानते है ऐसी अफवाहों को बारे में..
3 min read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 11:32 AM IST
shahrukh.jpg
Bollywood celebs 8 rumours that shocked the entire industry

फिल्मी दुनिया की एक अपना अलग ही पहचान और फेम है। हर कोई इस दुनिया से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए उत्सुक रहता है। वहीं यहां खबरों साथ अफवाहों का होना भी लाजमी है। वहींइस इंडस्ट्री में अफवाहएं आग की तरह फैलती है और सबको हैरान कर देती है। वहीं इन अफवाहएं के कारण स्टार्स की मुसीबत में पड़ जाते है, जिसके चलते उन्हें सबके सामने आकर उन हवा-हवाई बातों का खंडन करना पड़ता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे मे जो अफवाहों का शिकार हुए हैं..

कैटरीना कैफ आईडेंटिटी मामला

हांगकांग में जन्मी कैटरीना टर्कोट ने भारत आकर मां के सरनेम को हटाकर पिता के सरनेम कैफ को आगे लगाया है। ऐसी अफवाहें थी कि कटरीना नकली पासपोर्ट के साथ भारत में रह रही हैं। बाद में यह बात झूठ निकली, इसके साथ ही उनकी विकी कौशल के साथ शादी की अफवाहें भी सामने आई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर रिलेशनशिप मामला

बॉलीवुड के शेहशाह को लेकर भी अफवाहें उड़ चुकि है। मीडिया में सरकुलेट हुई रिपोर्टस में मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर रिलेशनशिप में थे, सिद्धार्थ को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ब्रेक करण ने ही दिया था, जिसके बाद से ऐसी खबरें आनी शुरू हो गई थी।

शाहरुख और प्रियंका की शादी

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अफवाह थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और गौरी खान को बिना बताए शादी कर ली है। जब गोरी को इसके बारे में पता चला तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाहरुख ने कहा कि वे कभी प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे।

स्कूल टाइम में प्रेग्नेंट हुई थिंग करीना कपूर

अफवाह थी कि करीना जब नौवीं क्लास में थी तो वे उस समय प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन बाद में यह बात झूठ निकली। जाहिर सी बात है कि ऐसी खबर से कोई भी इंसान मानसिक तौर पर परेशान हो सकता है।

पूनम सिन्हा की बेटी नहीं है सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जानी-मानी एक्ट्रेस रीना रॉय की शक्ल को मिलाया जाता रहा है। ऐसी अफवाह थी कि सोनाक्षी सिन्हा रीना और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। मामले को बढ़ता देख पूनम सिन्हा ने इसे बकवास बताते हुए खारिज कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा की हुई प्लास्टिक सर्जरी

अफवाह थी कि प्रियंका ने खूबसूरती के लिहाज से कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है यह खबर कितनी सही है यह बात पूरी तरह से कोई नहीं जानता। प्रियंका ने अपने संस्मरण अनफर्निश्ड में लिखा है कि उन्हें एक डायरेक्टर ने शरीर के कुछ हिस्सों की सर्जरी के लिए जरूर कहा था, इस संस्मरण में प्रियंका ने काफी खुलासा किया है।

कंगना रनौत का काला जादू मामला

कंगना रनौत और रितिक रोशन विवाद के वक्त कई बातें सामने आई थीं। उसी समय ऐसी अफवाह भी सामने आई थी जिसने सनसनी फैला दी थी। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना के साथ फिल्म राज 2 में काम किया था, तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। अध्ययन ने कहा कि कंगना उन पर काला जादू करवाती थी।

अजय और काजोल होने वाले थे अलग

अफवाह थी कि अजय और कंगना रनौत का अफेयर चल रहा है, यह बात पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। दोनों वंस अपॉन टाइम इन मुंबई फिल्म से काफी नजदीक आ गए थे। जब यह बात काजोल को पता चली तब दोनों के अलग होने तक की नौबत आ गई थी। अजय देवगन अपनी परिवार को नहीं खोना चाहते थे इसलिए वे कंगना से दूर हो गए।

Updated on:
24 Sep 2021, 11:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव