बॉलीवुड

Republic Day 2021: तिरंगे को नमन करते हुए Amitabh Bachchan ने शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने इस खास अंदाज में दी देशवासियों को बधाई

देशभर में मनाया जा रहा है 72वां गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2021 ) गणतंत्र दिवस के स्पेशल डे पर सेलेब्स ने दी फैंस को बधाई सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 9:43 AM IST
Bollywood Celebs Congratulate Fans On Republic Day
Bollywood Celebs Congratulate Fans On Republic Day

नई दिल्ली। देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक सभी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड जगत से भी कई सेलेब्स ने अपने अनोखे अंदाज में गणतंत्र दिवस को मनाया और लोगों को शुभकामनाएं दीं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सिंगर ए.आर रहमान, जॉन अब्राहम और कई सेलेब्स ने फैंस को बधाई दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह तिरंगे को नमन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्वीट करते हुए बिग बी लिखते हैं...'26 जनवरी.. रिपब्लिक डे। सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित रहें।'

सिंगर एंड कंपोजर एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कई लोग तिरंगे को आगे लेकर चलते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के साथ रहमान लिखते हैं कि गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। #RepublicDay2021 #RepublicDay'

विवादों में घिरी रहने वाली कंगना रनौत ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो पोस्ट की है। जिसके साथ वह लिखती हैं कि 'इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान और आपको कैसे आज़ादी मिली, इसे जानें। बहुत सारे लोगों ने बहुत पीआर किया और श्रेय भी लिया, हमारे इतिहास को भी बदल दिया, लेकिन योग्य लोगों ने बस अपने जीवन को दिया, उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई पीआर नहीं कर सके ... #HappyRepublicDay2021।'

जॉन अब्राहम ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सफेद कुर्ता-पायजमा पहने और सिर पर पगड़ी पहने जॉन हाथों में तिरंगे को बड़े ही जोश में फहराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में जॉन की मूछे भी कमाल की लग रही हैं। फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'तन, मन धन से बढ़कर जन गण मन। सत्यमेव जयते की तरफ से सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे। '

अपने गानों से लोगों को नचाने पर मजबूर कर देने वाले हिमेश रेशमिया एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दे रहे हैं। वीडियो में वह सफेद कुर्ता-पायजमा और केसरी रंग की जैकेट पहने हुए नज़र आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा