बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा से लेकर मिलिंद सोमन समेत बॉलीवुड के स्टार्स अपने फोटोशूट की वजह से हो चुके हैं बदनाम

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं। जो अपने फोटोशूट की चलते खूब ट्रोल हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर पूजा भट्ट तक को अपनी फोटोज की वजह से खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
4 min read
• •
Updated: 29 Aug 2021, 7:10 PM IST
Bollywood Celebs Photoshoot
Bollywood Celebs Photoshoot

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स का विवादों से गहरा नाता रहता है। अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड की ये हस्तियां किसी ना किसी मुसीबत में पड़ जाती हैं। जिसे लेकर इन्हें कई अलोचनाओं का सामना भी करना पड़ जाता है। कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जो अपने फोटोशूट की वजह से विवाद में फंस गए। उनके पोज और उनके आउटफिट्स को देख लोग इतना भड़क गए कि उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। आज भी उन सेलेब्स को उनकी उन तस्वीरों और फोटोज की वजह से बहुत कुछ झेलना पड़ता है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस पूजा भट्ट से लेकर विद्या बालन तक के कई फोटोशूट पर बवाल मच चुका है।

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट का इस मामले में नाम टॉप पर आता है। पूजा भट्ट ने गुजरे जमाने में कई मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट तक भी कराया है, लेकिन पूजा तब विवादों में घिरीं जब उनकी एक तस्वीर उनके पिता महेश भट्ट संग सामने आई थीं। फोटो में पूजा भट्ट पिता के साथ लिपलॉक करती हुईं दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर को देखने के पास खूब बवाल मचा। लेकिन इस फोटोशूट से पूजा भट्ट को खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

नीतू चंद्रा

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मॉडल कृषिका गुप्ता के साथ फोटोशूट कराने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस हॉट फोटोशूट की लोगों ने आलोचना की थी। लोगों ने फोटोशूट को देखकर कहा था कि ये तस्वीरें 'लेस्बियनवाद' को बढ़ावा दे रही हैं।

विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनस और हॉटनेस की वजह से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने वजन को बिना कम किए हुए ही लोगों को ग्लैमरस दिखाई देने की नई परिभाषा बताई है। विद्या बालन ने FHM नाम की एक कंपनी के लिए बैकलेस फोटोशूट कराया था। फोटो में विद्या केवल साड़ी को लपेटे हुए दिखाई दे रही थी। उनकी इस तस्वीर की वजह से उन्हें लोगों से खूब ताने सुनने पड़े थे।

प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर के फोटोशूट की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वो लड़कियों के बीच घिरे हुए थे। तस्वीर में प्रतीक एक मॉडल संग लिपलॉक करते हुए भी नज़र आए थे। कई लड़कियों उनके साथ चिपकी हुई थीं और प्रतीक एक अलग तरह के पोज में खड़े थे। इस तस्वीर के बाद प्रतीक बब्बर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी कंट्रोवर्सी गर्ल हैं। एक मैगजीन के इस फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस को उनके बोल्ड एक्ट के लिए लताड़ लगाई गई थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर कॉनडे नास्ट ट्रैवलर इंडिया पत्रिका के लिए एक टी-शर्ट पहने हुए एक तस्वीर सामने आई थी। फोटोशूट के दौरान प्रियंका ने जो टी-शर्ट पहनी थी। उस पर एक मैसेज लिखा था। जिसकी कड़ी आलोचना की गई थी, जो शरणार्थियों और अप्रवासियों के प्रति असंवेदनशील था।

वीना मलिक

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का मजाक उड़ाते हुए एक विवादास्पद टैटू के साथ दो मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाया था।

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। मैगजीन के लिए शर्मिला ने टू-पीस बिकनी पहनी थी। ऐसा करने वाली वो भारत की पहली एक्ट्रेस थीं। बिकनी पहने शर्मिला की जब ये तस्वीरें सामने आईं तो खूब बवाल हुआ था।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन का भी विवादों से संबंध है। वो आए दिन अपनी किसी ना किसी तस्वीर के चलते ट्रोल हो जाते हैं। साल 1995 में टफ शूज़ के एक प्रिंट विज्ञापन के लिए मिलिंद ने फीमेल मॉडल के साथ न्यूड पोज़ दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ था।

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर को तब लताड़ लगाई गई जब उन्होंने एक बोल्ड फोटोशूट कराने का फैसला लिया था। शक्ति कपूर को आज भी उनकी इस तस्वीर के लिए खूब अलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव