बॉलीवुड

बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया होली का जश्न, देखें कैसे रंगों में सराबोर हुए सितारे

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बार कोरोनावायरस के बावजूद धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। सारे नियमों का पालन करते हुए स्टार्स ने अपने अपनों के साथ होली का फेस्टिवल सेलिब्रेटि किया।
3 min read
Mar 29, 2021
bollywoodcelebs holi 2021
Holo 2021

नई दिल्ली | होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोनावायरस से चलते लोग थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन फिर भी होली का खुमार कम नहीं हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर होली खोली है। करीना कपूर खान ने अपने बेटे लाडले तैमूर अली खान और इनाया खेमू की एक क्यूट वीडियो पोस्ट की है। जिसमें दोनों पानी में रंगो के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने तैमूर की बेहद क्यूट फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है- सुरक्षित रहिए सभी लोग, मेरी तरफ से हैप्पी होली। करीना ने खुद भी पुराने दिनों को याद करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनके फैन पेज ने इसे शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ होली के रंग में एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- जो आपका हिस्सा हैं उनके साथ त्योहार मनाने से ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं।

सिंगर श्रेया घोसाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। उन्होंने अपने पति के साथ होली का त्योहार मनाया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रेया ने होली के रंग में रंगे हुए तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- घर पर घर वाली होली। सभी को हैप्पी होली। सुरक्षित रहिए, अपने परिवार के साथ इंजॉए करिए ढेर सारी गुजियों और क्रेजी म्यूजिक के साथ।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने पति राजु कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समिशा के साथ इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट की है। शिल्पा ने अपने सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने बच्चों यश और रूही के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यश और रूही की रंग में रंगी हुई तस्वीरें साझा की हैं।

शाहिद कपूर की होली भी इस बार बहुत स्पेशल दिखी। मीरा राजपूत ने शाहिद के साथ होली के रंगों के साथ एक मोशन वीडियो शेयर किया है। दोनों होली के रंग में बहुत ही कमाल के लग रहे हैं। मीरा ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी होली। इस बार मुझे रियल शाहिद मिला।

नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह और अपने पूरे परिवार के साथ अपने इस बार अपनी पहली होली मनाई। नेहा ने अपने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही ये भी बताया कि गुजिया खाकर वो बहुत मोटी हो गई हैं लेकिन बुरा ना मानों होली है।

Published on:
29 Mar 2021 07:24 pm
Also Read
View All