बॉलीवुड

बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को दी रमजान की शुभकामनाएं,घर में रहकर ही नमाज पढ़ने की दी हिदायत

चांद देखने के बाद देशभर में शुरू होगा रमजान का पाक महीना बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद घरों में रहकर ही नमाज़ पढ़ने की कही बात
2 min read
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को रमजान की मुबारकबाद
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को रमजान की मुबारकबाद

नई दिल्ली। आज रात को चाँद दिखने के बाद से पूरे देशभर में रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत हो जाएगी। वैसे तो हर साल इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोनावायरस की वजह से इस त्योहार की रौनक़ पर भी असर दिखाई देगा। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने इस ख़ास मौक़े पर अपने सभी फैंस को ख़ूब बधाइयां दी हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। अमिताभ ने थ्रोबैक तस्वीर के साथ रमज़ान मुबारक की तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने त्योहार का बधाई देते हुए लिखा है 'इस शुभ अवसर पर शांति और प्यार’

View this post on Instagram

Ramadan Kareem 🌙 @sonamkapoor 🖤

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on

एक्ट्रेस सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) ने फैंस को अपने अंदाज़ में रमज़ान की मुबारकबाद अपने सभी भाइयों और बहनों को दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री उमा क़ुरैशी ( Huma Qureshi ) ने इस पाक त्योहार की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि-'शनिवार को पहला रोज़ा है,बस रमज़ान आ ही गया है। इस रमज़ान में दुआ करती हूँ कि इस मुश्किल घड़ी में सभी ज़रूरतमंदों की मदद करें और घरों से ही इबादत करें।'

बता दें इस ख़ास मौक़े पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ लोगों को घरों में ही नमाज़ पढ़ने के लिए अपील कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस सना शेख़ ( Sana Sheikh ) ने वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें कुछ मौलाना पुलिसकर्मियों संग लोगों से अपील कर रहे हैं कि घरों में रहकर ही नमाज़ पढ़े। यहां तक शहरी और इफ़्तारी का सामान भी खुद घर पहुँचाने की बात कही है।

Published on:
24 Apr 2020 12:08 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’