
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से ग्रस्त बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी ( Karim Morani ) की दूसरी बार भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात से करीम फैमिली काफी परेशान है। वहीं उनकी दोनों बेटियां शजा मोरानी ( Shaza Morani ) और जोआ मोरानी ( Zoa Morani ) एक हफ्ते में ही कोरोना से ठीक होकर घर चली गई हैं।
अब मोरानी परिवार के लिए सबसे ज्यादा परेशानी की बात ये भी है कि करीम की उम्र 60 साल हैं साथ ही उन्हें दिल की बीमारी भी है। उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है। यहां तक उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। नानावती हॉस्पिटल में उनका इस वक्त इलाज चल रहा है। बता दें करीम बॉलीवुड जगत के जाने-माने निर्माता हैं। यहां तक वो अभिनेता शाहरूख खान के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
बता दें करीम की बेटी शजा मोरानी में सबसे पहले कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया। जिसमें उनकी बहन जोआ मोरानी और पिता करीम मोरानी भी पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शजा श्रीलंका से मार्च में लौंटी थी। वहीं जोया राजस्थान में थी।