बॉलीवुड

IIFA Awards 2019: अवॉर्ड लेने से पहले रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ किया ये कारनामा, स्टेज पर लगे रोने, वीडियो वायरल

रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दीपिका को किस करने के बाद लिया अवॉर्ड स्टेज पर पत्नी दीपिका के लिए दी भावनात्मक स्पीच
less than 1 minute read
Oct 21, 2019
,
,

नई दिल्ली | आईफा अवॉर्ड्स 2019 (IIFA Awards 2019) में बॉलीवुड के सभी सितारों ने अपने लुक्स और परफॉर्मेंस से चार चांद लगाया। यंहा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। रणवीर के साथ इस अवॉर्ड में उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी। रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। दोनों आए दिन एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।

बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए जब रणवीर सिंह का नाम अनाउंस किया गया तो सबसे पहले उन्होंने वाइफ दीपिका को गाल पर किस किया। अवॉर्ड की खुशी साफ उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी। दीपिका को किस करने के बाद रणवीर ने अवॉर्ड लेने के बाद एक प्यार भरी स्पीच भी दी। रणवीर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। साथ ही दीपिका को थैंक्स बोलते हुए उन्होंने कहा कि दीपिका उन्हें हर रोज़ इंस्पायर करती हैं। उन्होंने आगे कहा- मेरी पत्नी पहली लाइन में बैठकर मुझे ये अवॉर्ड लेते हुए देखकर गर्व महसूस कर रही है। इससे ज्यादा मैं भगवान से और क्या मांग सकता हूं। ये बोलते हुए रणवीर काफी भावुक हो गए, उनकी आखों से आंसू निकलने लगे। दीपिका भी उन्हें देखकर बहुत इमोश्नल हो गईं।

बता दें कि आईफा में ये अनाउंसमेंट भी कई गई कि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में रणवीर सिंह का वैक्स स्टैचू भी बनाया जाएगा। वहीं इस बार 20 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी रखा गया। जिसमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर को फिल्म बर्फी के लिए दिया गया तो दीपिका पादुकोण को फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस के लिए दिया गया। साथ ही कोरियोग्राफर सरोज खान को भी अवॉर्ड दिया गया। माधुरी दीक्षित ने सरोज खान को ट्रिब्यूट भी दिया।

Published on:
21 Oct 2019 03:21 pm